रोहतक: सांपला में विदेशी हथियारों के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार, तुर्की और ऑस्ट्रियाई पिस्तौल बरामद

रोहतक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सांपला के पास जींद से गुरुग्राम जा रहे 3 बदमाश गिरफ्तार। तुर्की और ऑस्ट्रिया मेड ऑटोमेटिक पिस्तौल और 61 कारतूस बरामद। 7 दिन के रिमांड पर आरोपी।

रोहतक: विदेशी हथियार लेकर जींद से गुरुग्राम जा रहे तीन बदमाशों को एंटी नारकोटिक्स की टीम ने रविवार की रात सांपला के पास गिरफ्तार किया है। सोमवार को आरोपी करनाल के राहड़ा गांव निवासी रामपाल उर्फ मोनू, दीपक उर्फ दीपू और जींद के गांव बिधाना निवासी रामपाल उर्फ काला को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया।

आरोपी के पास से मेड इन तुर्की के दो आटोमेटिक पिस्तौल, मेड इन ऑस्ट्रिया की एक ऑटोमेटिक व एक देशी पिस्तौल सहित 61 कारतूस मिले हैं। एंटी नारकोटिक्स च टीम के प्रभारी एसआई मनोज कुमार ने बताया कि संगठित अपराध में वि आरोपी रहे करनाल निवासी रामपाल ( उर्फ मोनू, दीपक उर्फ दीपू व जींद निवासी रामपाल उर्फ काला कार से इ गुरुग्राम जा रहे हैं। आरोपी हत्या, हत्या का प्रयास, लूट व डकैती जैसी संगीन अपराधों में नामजद रहे हैं। जांच में आरोपी स रामपाल उर्फ मोनू, दीपक उर्फ दीपू व रामपाल के पास से विदेशी वि हथियार व कारतूस मिले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.