Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें समय

साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा पर लगेगा। जानें भारत में इसकी दृश्यता, सूतक काल का समय और क्यों दिखेगा 'ब्लड मून'। पूरी जानकारी यहाँ।

सनातन धर्म और खगोल विज्ञान में सूर्य और चंद्र ग्रहण की घटना बड़ी विशेष मानी जाती है. शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तो चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है. चंद्र ग्रहण की घटना के दौरान सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है. ऐसी स्थिति में सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता. यही चंद्र ग्रहण का कारण बनता है. साल का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर लगा था. ये ग्रहण भारत में देखा गया था. अब साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 27 और 28 अगस्त की दरमियानी रात सावन माह की पूर्णिमा तिथि पर लगेगा.

ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. ज्योतिष गणना के अनुसार, ये एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. इस दौरान चंद्रमा गहरे लाल रंग का नजर आएगा. इसको ब्लड मून भी कहा जाता है. ये चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा. ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे 39 मिनट रहेगी.

भारत में क्यों नजर नहीं आएगा ये चंद्र ग्रहण?

चूंकि, इस दूसरे चंद्र ग्रहण के समय भारत में दिन का समय होगा. ऐसे में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. इस चंद्र ग्रहण में चंद्रमा का करीब 93 प्रतिशत भाग पृथ्वी की गहरी छाया में ढक जाएगा. पृथ्वी की परछाई चंद्रमा पर पड़ने के दौरान सूर्य कि किरणें पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर मुड़ जाएंगी. इसी वजह से ग्रहण के दौरान चंद्रमा गहरा लाल दिखाई देगा.

सूतक काल नहीं होगा मान्य

शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से ठीक 9 घंटे पहले लग जाता है, लेकिन सूतक काल तभी मान्य होता है, जब ग्रहण का प्रभाव देश में होता है. यानी जब ग्रहण देश में नग्न आंखों से साफ-साफ देखा जा सके. चूंकि ये चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. इसलिए इसका सूतक काल भी देश में मान्य नहीं होगा और शुभ वो मांगलिक कामों में रुकावट नहीं आएगी.

कहां-कहां दिखेगा ये चंद्र ग्रहण

यह चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.