नोएडा: 17 केंद्रों पर आज होगी बीएड प्रवेश परीक्षा; प्रशासन ने पूरी की तैयारी

नोएडा के 17 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी बीएड प्रवेश परीक्षा। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जानें परीक्षा का समय और जरूरी गाइडलाइंस।

नोएडा। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को 17 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच सात से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इनमें पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.