एशियाई खेल 2026: जींद की बेटी मीनाक्षी ने विनेश फोगाट को हराकर किया बड़ा उलटफेर

एशियाई खेलों के ट्रायल में बड़ा उलटफेर: जींद के चाबरी गांव की मीनाक्षी गोयत ने दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट को 6-4 से हराया। जानें कौन हैं मीनाक्षी और उनके परिवार का संघर्ष।

हरियाणा : विनेश फोगाट का एशियाई खेलों में भाग लेने का सपना टूट चुका है। वह एशियाई खेलों के लिए दिल्ली में हुई ट्रायल के दौरान हार गईं। सेमिफाइनल में जींद के चाबरी गांव की बेटी मीनाक्षी ने विनेश को 6-4 के अंतर से हराया।

जानें विनेश फोगाट का हराने वाली मीनाक्षी के बारे में 

बता दें कि मीनाक्षी गोयत भी अंतरराष्ट्रीय पहलवान हैं और साधारण किसान परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता प्रेम सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। मीनाक्षी की दो बहनें और एक भाई हैं। जबकि मां गृहणी है।

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतेगी मीनाक्षी 

मीनाक्षी जींद की बेटी हैं जबकि विनेश फोगाट की शादी जींद के गांव बख्ता खेड़ा में हुई है। विनेश फोगाट जीद की बहू है। एशियाई खेलों की ट्रायल को लेकर चाबरी गांव में उत्साह का महौल था। ग्रामीणों को विश्वास था कि उनकी बेटी मीनाक्षी इसमें सफलता हासिल करेगी। मीनाक्षी गोयत ने विनेश फोगाट जैसी दिग्गज खिलाड़ी को हरा कर अपनी सफलता की शुरूआत कर दी है। ग्रामीणों का विश्वास है कि मीनाक्षी देश के लिए एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.