करनाल: ₹34 करोड़ की सरकारी बिल्डिंग में भ्रष्टाचार; दो XEN निलंबित

करनाल में पंचायती राज भवन के निर्माण में मिलीं गंभीर खामियां। सीएम नायब सैनी के निर्देश पर एक्सईएन परमिंद्र और नारायण दत्त सस्पेंड। संजय कंस्ट्रक्शन कंपनी पर जांच शुरू।

करनाल: पंचायती राज विभाग की ओर से करीब 34 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही निर्माणाधीन बिल्डिंग में गंभीर अनियमितताएं और गुणवत्ता संबंधी खामियां मिलने पर विभाग ने एक्सईएन परमिंद्र और नारायण दत्त को निलंबित कर दिया है। जिला परिषद और पंचायती राज विभाग के भवन निर्माण का ठेका संजय कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया हुआ है। कार्य की जांच के लिए पहुंचे पंचायती राज विभाग के

क्वालिटी कंट्रोल विंग के अधिकारियों को मौके पर कई खामियां मिलीं। जांच के दौरान संजय कंस्ट्रक्शन कंपनी संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। निर्माणाधीन भवन के पिलरों और लेंटरों से सीमेंट उखड़ने के कारण लोहे के सरिए तक दिखाई देने लगे हैं, जिससे निम्न गुणवत्ता की निर्माण सामग्री उपयोग किए जाने का संदेह गहरा गया है।

मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहुंचने के बाद दोनों एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद विभाग के चीफ इंजीनियर ने करनाल का दौरा कर अधिकारियों को फटकार लगाई और पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए। चीफ इंजीनियर ने जांच के लिए एक कमेटी गठित की है, जो निर्माण एजेंसी संजय कंस्ट्रक्शन, संबंधित जेई, एसडीओ और अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.