पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 02 जून 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 02 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 02 जून 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 02 जून 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 19:04 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* मूल – 22:07 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* तैतिल – 05:52 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* साध्य – 07:15 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 05:23
*🌄सूर्यास्त-* 19:14
*🌙चन्द्रोदय-* 21:14
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 15:46 से 17:30
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी द्वितीया 19:04 तक पश्चात् तृतीया प्रारम्भ , नौतपा का आज अन्तिम दिन , मूल संज्ञक नक्षत्र 22:07 तक , बुध आर्द्रा नक्षत्र में 06:11 पर , राजयोग 22:06 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , आचार्य श्रीराम शर्मा महाप्रयाण दिवस , श्री बाबूलाल गौर जयन्ती , श्री विश्वनाथ दास स्मृति दिवस , वैज्ञानिक श्री प्राण कृष्ण पारिजा (पद्मभूषण सम्मानित) स्मृति दिवस , तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस व अंतर्राष्ट्रीय यौन कर्मी दिवस (International Sex Workers Day)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी तृतीया 21:24 तक पश्चात् चतुर्थी प्रारम्भ , संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 08:12 से 21:22 तक , राजयोग 21:21 तक , मेला श्री जखोली (उत्तराखण्ड)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*गुरुणा चैव निर्बन्धो*
*न कर्तव्यः कदाचन ।*
*अनुमान्यः प्रसाद्यश्च*
*गुरुः क्रुद्धो युधिष्ठिर ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*_अर्थात्👉_*
_गुरु के साथ कभी हठ नहीं ठानना चाहिये। युधिष्ठिर! यदि गुरु अप्रसन्न हों तो उन्हें हर तरह से मान देकर मनाकर प्रसन्न करने की चेष्टा करनी चाहिये॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*02 जून 2026 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा व खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिलाएगा। काम में आप आज व्यस्त रह सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से सम्पर्क हो सकता है व कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समय का सदुपयोग करने तथा अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। पूर्व नियोजित कोई बड़ा काम पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की पूरी संभावना है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यालय के काम को निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आने की सम्भावना है। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिशते बेहतर बने रहेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की योजना कर सकते हैं। आसपास का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान उत्तम रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।आप थोड़े भावुक होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा और भी बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कहीं घूमने की योजना करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। घर में सबके साथ किसी जरूरी मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी अपने व्यक्ति से अचानक बात करके मनोबल बढ़ेगा, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। कार्य पूरे होने के बाद आप बढ़िया महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। सभी रूके काम पूरे होंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त को जन्मदिन की प्रेषित कर सकते हैं। आप कार्यालय के किसी नए कार्य के लिये योजना बनाएगें। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम इच्छा अनुसार पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। कार्यालय में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार बनाए रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। किसी निकट संबंधी की चिंता सता सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*2 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1702 – रानी ऐनी के कप्तान जनरल जॉन चर्चिल ने राइन पर कैसेरसविर्थ के आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया।
1739 – स्वीडन के स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की स्थापना की गई।
1763 – पोंटियाक का विद्रोहः अब मैकिनो सिटी, मिशिगन, चिप्पवेस ने किले मिसिलिमैकिनैक पर कब्जा कर लिया।
1771 – आर्मिडा, एंटोनियो सालेरी द्वारा वियतना बर्गथेटर में एक ओपरेक ‘ड्रामा प्रति संगीत’ प्रस्तुत किया।
1780 – कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला कर दिया।
1793 – फ्रांस में गिरांडिन का नाश हो गया।
1800 – पहले चेचक का टीकाकरण उत्तर अमेरिका में ट्रिनिटी, न्यूफाउंडलैंड में किया गया।
1851 – अमेरिका में पहली बार मैने प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया।
1896 – गुगलिएलमो मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिये आवेदन दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।
1909 – एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए।
1947 – लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की।
1953 – ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की ताजपोशी हुई।
1974 – माली ने अपना संविधान अपनाया।
1996 – अमेरिका ने अपने पहले ही प्रयास में चांद पर अंतरिक्षयान उतारा।
1996 – उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
1999 – दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के बीच उच्च स्तरीय वार्ता पर सहमति।
1999 – भूटान में टी.वी. प्रसारण की शुरुआत में हुई।
2000 – पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत द्वारा नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका मंजूर।
2000 – मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में स्थित विश्व की सबसे ऊँची इमारत पेट्रोनास ट्रिवन टावर्स दर्शकों के लिए खुला।
2003 – म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सूची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएँ बन्द।
2004 – आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनिफ़र हॉकिन्स मिस यूनिवर्स बनीं।
2005 – भारत, रूस और चीन का ब्लादीवोस्तोक सम्मेलन समाप्त।
2006 – अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया।
2008 – मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने इस्तीफ़ा दिया।
2008 – टाटा मोटर्स लिमिटेड ने फोर्ड मोटर कम्पनी के दो ब्रांडों ‘जगुआर’ व ‘लैंड’ रोवर के अधिग्रहण का सौदा पूरा किया।
2008 – लेफ्टिनेंट जनरल नरेश कुमार परमार को थल सेना की चिकित्सा सेवा का महानिशेदक नियुक्त किया गया।
2008 – आस्ट्रेलिया ने इराक में अपना अभियान रोका।
2011 – ई-कोलाई बैक्टीरिया के संक्रमण से यूरोप में 20 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई और 1600 से अधिक लोग बीमार हो गए।
2011 – भारत सरकार ने शहरी क्षेत्रों में झुग्गी झोपडियों से मुक्ति दिलाने और गरीबों को अपने घर का सपना पूरा कराने में सहायता के लिए राजीव गांधी आवास योजना के पहले चरण को मंजूरी दी।
2012 – मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
2014 – तेलंगाना भारत का 29 वाँ राज्य बना।
2019 – चीन ने अमेरिका को युद्ध की धमकी दी।
2019 – इटली के सिसली में माउंट पटना पर ज्वालामुखी फटा।
2019- सीरिया पर इजरायली हमले में दस लोगों की मौत हुई।
2020 – विदेश मंत्रालय ने कहा कि अनुभवी राजनयिक गायत्री आई कुमार को ब्रिटेन में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।
2021 – यहूदी एजेंसी के अध्यक्ष और लेबर पार्टी के पूर्व प्रमुख इसहाक हर्ज़ोग इज़राइल के 11वां राष्ट्रपति चुना गया।
2021 – ईरान के दक्षिण पश्चिमी इलाके में एक बड़ी तेल रिफाइनरी में 2 जून 2021 की रात अचानक भीषण आग लग गई जिसमें 6 लोग बुरी तरह झुलस गए। इससे पहले ओमान की खाड़ी में ईरानी नौसेना के जंगी जहाज भी आग का शिकार होकर डूब गया।
2021 – मंत्रिमंडल द्वारा सतत शहरी विकास के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच सहयोग समझौते को मंजूरी दी गई।
2021 – न्यूजीलैंड के अंतरिक्ष उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नासा के साथ अंतरिक्ष समझौते” पर हस्ताक्षर करने वाला न्यूजीलैंड नवीनतम देश बन गया।
2022 – गुजरात के वड़ोदरा में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 10 लोग झुलसे व 700 लोगों का रेस्क्यू हुआ।
2022 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और इजरायल के रक्षा मंत्री श्री बेंजामिन गैंट्ज ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की।
*2023 – ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में 233 से ज्यादा (288 तक भी सम्भव) यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा लोग घायल हुए।*
2023 – भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए रोजगार सृजित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – नागपुर में इंडिया जी-20 के साउथ सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय कराधान पर कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
2023 – भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली में दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया।
2024 – मेक्सिको ने मेक्सिको सिटी की पूर्व मेयर क्लाउडिया शिनबाम को अपनी पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना।
2024 – मुकेश अंबानी को पछाड़कर फिर से एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति बने अदाणी, दुनिया में 11वें स्थान पर।
2025 – पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना भारत दौरे पर पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।
2025 – साउथ अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर हेनरिक क्लासेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की व ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया।
2025 – सिक्किम में सैन्य शिविर पर भूस्खलन से 3 सैनिक शहीद व 6 लापता हुए।
*2 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1930 – बाबूलाल गौर – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1932 – बलबीर सिंह जूनियर जो 1958 के एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे(2 मई 1932 का भी वर्णन)।
1943 – आर ज्ञानदेशिकन या इलैयाराजा – भारतीय फिल्मों के संगीतकार, गीतकार तथा गायक।
1951 – अनंत गीते, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1955 – मणिरत्नम – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं।
1955 – नन्दन नीलेकणी – भारतीय उपक्रमी, नौकरशाह, नेता और प्रसिद्ध सॉफ़्टवेयर कम्पनी ‘इन्फ़ोसिस’ के सह-संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।
1961 – डॉ तमिलिसै सौंदरराजन एक भारतीय राजनीतिज्ञा व तेलंगाना के दूसरे राज्यपाल के पद पर नियुक्त हुई।
1963 – नटराजन चंद्रशेखरन – एक भारतीय व्यवसायी व टाटा संस के चेयरमैन रहे।
1980 – डोला बनर्जी – तीरंदाज़ महिला खिलाड़ी।
1987 – बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म हुआ।
*2 जून को हुए निधन👉*
1978 – प्राण कृष्ण पारिजा – ‘पद्मभूषण’ से सम्मनित भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1984 – विश्वनाथ दास – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं ब्रिटिश भारत उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री।
1988 – राज कपूर – भारतीय निर्माता, निर्देशक अभिनेता।
1990 – पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य – भारत के एक युगदृष्टा मनीषी थे जिन्होने अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थापना की।
2004 – डॉ. श्रीकांत जिचकर भारत के ‘सबसे योग्य व्यक्ति’ के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज (श्रीकांत ने 42 यूनिवर्सिटीज के एग्जाम दिए)।
2008 – फ़ैशन गुरु इवेसां लॉरेन का निधन।
2019 – कांधला के विश्व प्रसिद्द मुस्लिम धर्मगुरु हजरत मौलाना इफ्तिखारुल हसन का निधन।
2020 – एनबीए हॉल ऑफ फेम में शामिल अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी वेस अनसेल्ड का निधन।
2020 – पाकिस्तान के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रियाज़ शेख का 51 साल की उम्र में COVID-19 के कारण निधन।
2022 – सुप्रसिद्ध संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी (74) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी फ़िल्म निर्देशक जैक्स रोज़ियर (96) का निधन हुआ।
2023 – फिनिश संगीत रचयिता काइजा सारियाहो (70) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी कार्ल कैन (89) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेत्री जैनिस पेज (101) का निधन हुआ।
2025 – जाने-माने भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता विभु राघव (37) का निधन हुआ।
*2 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 आचार्य श्रीराम शर्मा महाप्रयाण दिवस।
🔅 श्री बाबूलाल गौर जयन्ती।
🔅 श्री विश्वनाथ दास स्मृति दिवस।
🔅 वैज्ञानिक श्री प्राण कृष्ण पारिजा (पद्मभूषण सम्मानित) स्मृति दिवस।
🔅 तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय यौन कर्मी दिवस (International Sex Workers Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*