भिवानी: इनेलो का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल; महंगाई और बेरोजगारी पर प्रदर्शन

भिवानी में इनेलो नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन। डॉ. वासुदेव शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरा।

भिवानी। महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इनेलो सुप्रीमो चौ. अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया।

जिला अध्यक्ष अशोक ढाणीमाहूं ने कहा कि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल होने का दायित्व निभाने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इनेलो ही जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है जिससे युवा वर्ग निराशा और अवसाद की स्थिति में पहुंच रहा है।

युवा प्रदेश महासचिव बंटी तंवर, युवा जिला अध्यक्ष संदीप घणघस, सरोज श्योराण और इंद्र परमार ने कहा कि सरकार किसानों, मजदूरों, युवाओं और छोटे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में विफल रही है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर इनेलो का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.