हैदराबाद अग्निकांड: फर्नीचर दुकान के बेसमेंट में जिंदा जले 5 लोग, 22 घंटे बाद निकाले गए कंकालनुमा शव

हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में फर्नीचर की दुकान में लगी आग में 2 बच्चों समेत 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई.

हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में फर्नीचर शॉप में लगी आग में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. करीब 22 घंटे चले रेस्क्यू के बाद पुलिस ने बिल्डिंग के बेसमेंट से 5 शव बरामद किए गए हैं. रेस्क्यू टीम ने 6 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन काफी ज्यादा धुएं के कारण अंदर दाखिल होने मुश्किल था. इसी के चलते शव को बरामद करने में काफी समय लगा. मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं. घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

22 घंटे में पूरा हुआ रेस्क्यू

फर्नीचर की दुकान में मौजूद लकड़ियों तेजी से चल रही थी. इस कारण आग बुझाने में पाने में काफी दिक्कतें आईं. करीब 6 घंटे बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया. बावजूद इसके टीम बिल्डिंग में दाखिल नहीं हो पाई, क्योंकि इस दौरान इमारत में धुआं भरा हुआ था. 22 घंटे रेस्क्यू चलने के बाद रविवार सुबह स्थिति नार्मल होने पर जब रेस्क्यू टीम अंदर दाखिल हुई तो उन्होंने बेसमेंट से 5 शव बरामद किए हैं.

2 बच्चों सहित जिंदा जल गए पांच लोग

शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर में भेजा है. मृतकों की पहचान, बेबी (45), अखिल (11), पणीत (8), इम्तियाज (28), और हबीब (32) के तौर पर हुई है. हबीब फर्नीचर दुकान के मालिक का ड्राइवर था.  एक्सक्लूसिवली बातचीत करते हुए फायर DG विक्रम सिंह मान ने बताया किफर्नीचर के साथ-साथ बेसमेंट में रेक्सिन और कुछ केमिकल भी रखे थे. बिल्डिंग मालिक ने नियमों का उल्लंघन करके इन्हें अवैध रूप से रखा था.

उसने इन सामानों की देखभाल के लिए चौकीदार के परिवार की महिलाओं और बच्चों को बेसमेंट में रखा था. हम इस बड़ी दुर्घटना और इतने सारे लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस दर्ज करेंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.