नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास, 5 हजार लोगों को मिलेगा आजीवन आश्रय

करीब 100 एकड़ भूमि में विकसित होने वाली यह विशेष टाउनशिप लगभग 5,000 लोगों को प्रेम, सुरक्षा और सम्मान के साथ आजीवन रहने का आश्रय प्रदान करेगी। इसमें अनाथ बच्चे, वरिष्ठ नागरिक तथा विकासात्मक दिव्यांगता से प्रभावित व्यक्ति शामिल होंगे।

राष्ट्रीय न्यूज़ डेस्क। मुंबई। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की निदेशक ईशा अंबानी ने मुंबई के निकट करजत में प्रस्तावित ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में स्मृति पट्टिका का अनावरण किया।

करीब 100 एकड़ भूमि में विकसित होने वाली यह विशेष टाउनशिप लगभग 5,000 लोगों को प्रेम, सुरक्षा और सम्मान के साथ आजीवन रहने का आश्रय प्रदान करेगी। इसमें अनाथ बच्चे, वरिष्ठ नागरिक तथा विकासात्मक दिव्यांगता से प्रभावित व्यक्ति शामिल होंगे।

इस परियोजना का उद्देश्य ऐसे लोगों को केवल रहने की जगह उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएं और अवसर प्रदान करना भी है। यहां विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं, देखभाल की आधुनिक सुविधाएं तथा शिक्षा, आत्मनिर्भरता और जीवन में सार्थक उद्देश्य हासिल करने के अवसर उपलब्ध कराने की परिकल्पना की गई है।

‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ का उद्देश्य एक ऐसा सुरक्षित और संवेदनशील आवासीय वातावरण तैयार करना है, जहां हर व्यक्ति को जीवनभर अपनापन, देखभाल और गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.