नोएडा शोरूम में प्रेमी संग शॉपिंग कर रही थी पत्नी, दिल्ली से पहुंचे पति ने रंगे हाथ पकड़ा

नोएडा सेक्टर-49 के शोरूम में प्रेमी संग शॉपिंग कर रही पत्नी को पति ने रंगे हाथ पकड़ा, जमकर हुई मारपीट। गुरुग्राम में शक के चलते पत्नी की हत्या।

नोएडा में एक शादीशुदा महिला कथित तौर पर अपने प्रेमी संग शोरूम में शॉपिंग कर रही थी तभी पति भी अचानक वहां पहुंच गया और रंगे हाथ पकड़ने के बाद जमकर मारपीट की। इस घटना को देख शोरूम के बाहर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग अपनी शॉपिंग छोड़ पति पत्नी के बीच झगड़े को देखने लगे।

मामला नोएडा के सेक्टर-49 का बताया जा रहा है। पत्नी को किसी और मर्द के साथ देख पति इतना आगबबूला हुआ कि उसे काफी देर तक पीटता रहा और इस दौरान इस हाई-वोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए शोरूम के बाहर कई लोगों की भीड़ लग गई। पति ने पत्नी को इस कदर पीटा कि चेहरे समेत शरीर पर कई जगह चोटे आईं।

किसी तरह शांत करने की भी कोशिश की

इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने पति को किसी तरह शांत करने की भी कोशिश की मगर पति ने किसी कि एक न सुनी। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने पति से भी हाथापाई की। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी शोरूम के बाहर पहुंची और फिर पति और पत्नी को थाने ले गई।

दिल्ली से पीछा करते हुए पहुंचा नोएडा

बताया जा रहा है कि महिला ने प्रेमी से करीब 18 हजार से ज्यादा की शॉपिंग करवाई। हंगामे के दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया। बताया जा रहा है कि पति दिल्ली से पीछा करते हुए पत्नी और उसके कथित प्रेमी के पास पहुंचा था। इस घटना के बाद से इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

गुरुग्राम में पति ने कर दी पत्नी की हत्या

दिल्ली से सटे गुरुग्राम से भी एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह देर रात किसी से फोन पर बात कर रही थी। पति को शक हुआ कि वह फोन पर किसी अन्य पुरुष से बात कर रही हैं। मामला बांस अलियार गांव का है। जांच में सामने आया है कि आरोपी अक्सर पति के चरित्र पर शक करता था और दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था।

मना कर दिया तो वह आगबबूला हो गया

दरअसल दोनों एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते थे। पत्नी रोज 8 बजे घर पहुंचती थी तो पति आधी रात। पति ने जब घर पहुंचने के बाद देखा का पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही है तो उससे तुरंत फोन मांगा। पत्नी ने फोन देने से मना कर दिया तो वह आगबबूला हो गया और हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.