सिरसा: बुलेट से पटाखे बजाने पर ₹40 हजार का चालान; पुलिस से हाथापाई
सिरसा में बुलेट से पटाखे बजाने और चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने पर बुलेट जब्त। ₹40,000 का कटा चालान, वीडियो वायरल।
सिरसा: यातायात थाना प्रभारी से चैकिंग के दौरान रिटायर्ड पुलिसकर्मी का पोते का विवाद हो गया। आरोप है कि बुलेट सवार 2 लड़कों ने यातायात पुलिस से चालान से बचने के लिए हाथापाई की। बुलेट सवार 2 लड़कों में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी का पोता है जो दस्तावेज नहीं थे। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रिटायर्ड पुलिसकर्मी हाथ जोड़ माफी मांगते नजर आ रहा है। यातायात थाना प्रभारी से बहस करते युवक।
पुलिस ने मुश्किल से दोनों को पकड़ा। इस पर पुलिस ने बुलेट के दस्तावेज की जांच की तो लाइसैंस भी नहीं मिला। इस पर पुलिस ने बुलेट का 40 हजार रुपए का चालान कर इम्पाऊंड कर दिया। जानकारी अनुसार यह मामला बाबा भुम्मण शाह चौक से किसान चौक रोड पर ताऊ देवीलाल पार्क के पास का है।
यातायात थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के अनुसार बुलेट से पटाखे बजाने की लगातार शिकायतें आ रही थीं इसलिए हुडा सैक्टर में चैकिंग के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में ये बुलेट सवार लड़के मिल गए। बताया जा रहा है कि बुलेट सवार बर दोनों लड़के सड़क पर बुलेट से ने पटाखे बजा रहे थे। ऐसा करते पुलिस ने उनको देख लिया। जब उनको पुलिस ने चैकिंग के लिए रुकवाया तो वे बुलेट को तेज भगाने की कोशिश करने लगे। बुलेट सवारों रोकने की कोशिश की तो दोनों पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई पर उतर आए।