कुरुक्षेत्र में बेखौफ चोर: जज और SDM आवास के पास दुकानों के शटर तोड़कर चोरी

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में जज और एसडीएम आवास के पास चोरों का धावा। तहसील के बाहर दो फोटोस्टेट दुकानों से इनवर्टर-बैटरी और सिलेंडर चोरी।

कुरुक्षेत्र  : हरियाणा में चोरों का आंतक जारी है, चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामले की बात की जाए तो चोरों ने जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा में तहसील के बाहर दो फोटो स्टेट की दुकानों को निशाना बनाया है। जिन दुकानों में चोरी हुई उनके पास तहसील ऑफिस, एसडीएम रेजिडेंस सहित जज का रेजिडेंस भी है। लेकिन उसके बावजूद भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दुकान मालिक ने बताया कि वह कल शाम को अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। इसके बाद रात को उसके पास चौकीदार का भी फोन आया था लेकिन वह फोन को नहीं उठा पाया था। सुबह चौकीदार ने उसको बताया कि उसकी दुकान में चोरी हो गई है। चोरों ने दुकान के शटर का लॉक तोड़कर में दुकान में रखे इनवर्टर बैटरी सहित गैस सिलेंडर चोरी कर लिए हैं। उसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया।

दुकान मालिक ने बताया कि शटर का लॉक टूटा हुआ था। दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था और इनवर्टर दो बैटरी और गैस सिलेंडर चोरी हो गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना दे दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.