पानीपत: घर में सो रहे बैंक सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, इलाके में सनसनी

पानीपत के गांव गढ़ सरनाई में बैंक सिक्योरिटी गार्ड मदनलाल की संदिग्ध हत्या। सोए हुए हालत में गला घोंटने और सिर पर चोट के निशान मिले। पुलिस जांच में जुटी।

पानीपतः गांव गढ़ सरनाई में रविवार मध्यरात्रि को अपने घर में सो रहे बैंक सिक्योरिटी गार्ड 38 वर्षीय मदनलाल हत्या कर दी। मध्यरात्रि करीब की दो बजे जब मदनलाल के 12 वर्षीय बेटे की नींद खुली तो इसका पता चला। स्वजन ने घायल हालत में मदनलाल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मदनलाल की मां कैला देवी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

मदनलाल के भाई राजिंद्र ने बताया कि रविवार मध्यरात्रि को मदनलाल की पत्नी का उसके बेटे विनीत के पास फोन आया। इसके बाद परिवार के लोग मदनलाल के घर पहुंचे। उस वक्त मदनलाल चारपाई पर था। सिर से खून बह रहा था। गले में चुन्नी दो बार लिपटी हुई थी। मदनलाल की पत्नी ने उन्हें बताया कि 12 वर्षीय बेटा रात को करीब दो बजे वाशरूम के लिए उठा था। उसने पिता के सिर से खून बहता देखकर उसे उठाया था। राजिंद्र का कहना है कि मदनलाल की गर्दन पर निशान है और सिर पर भी चोट है।  पोस्टमार्टम के बाद मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस की टीमें मामले में हर एंगल से जांच में लगी हुई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.