पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 10 जून 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 10 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 10 जून 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 जून 2026*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 25:00 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराभाद्रपद – 09:22 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* वणिज – 13:55 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* आयुष्मान – 06:59 तक
*✨पश्चात्-* सौभाग्य
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:18
*🌙चन्द्रोदय-* 25:48
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:20 से 14:04
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी दशमी 25:00 तक पश्चात् एकादशी प्रारम्भ , पंचक जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:22 से , विघ्नकारक भद्रा 13:50 से 24:59 तक दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री आर वी जानकीरमन स्मृति दिवस , विश्व भूगर्भ जल दिवस (World Groundwater Day) , विश्व दृष्टिदान संकल्प दिवस (विश्व नेत्रदान दिवस) व NATIONAL BALLPOINT PEN DAY._*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी एकादशी 22:39 तक पश्चात् द्वादशी प्रारम्भ , श्री पुरुषोत्तमा (कमला) एकादशी व्रत सभी के लिए , बुध पुनर्वसु नक्षत्र में 11:31 पर , शुक्र पुष्य नक्षत्र में 14:06 पर , पंचक 08:17 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से , पारशी बेहमन मासारंभ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*क्षणशः कणशश्चैव*
*विद्यामर्थं च साधयेत् ।*
*क्षणे नष्टे कुतो विद्या*
*कणे नष्टे कुतो धनम्॥*
*भावार्थ👉*
_क्षण-क्षण विद्या के लिए और कण-कण धन के लिए प्रयत्न करना चाहिए। समय नष्ट करने पर विद्या और अन्न के कण नष्ट करने पर धन कैसे प्राप्त हो सकता है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*10 जून 2026 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । धन संबंधी मामले में लाभ हो सकता है। मातापिता या घर वालों के साथ समय बिताने का समय मिलेगा। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें , नहीं तो यह घर की शांति पर असर डाल सकता है। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वु ,वी , वे, वो)
आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हँसने-हँसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज व्यस्त दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज सेहत बढ़िया रहेगी। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कारोबारियों को उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं।बाहरी खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। बच्चे ज़्यादा वक़्त साथ बिताने की मांग करेंगे- लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। अपने वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ न करें। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज सूझ-बूझ से आप अतिरिक्त धन कमाएंगे। दूसरों की इच्छाएँ आपकी अपना ख़याल रखने की इच्छा से टकराएगी- अपने जज़्बात को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। अगर अपने प्रेमी को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कई कामों को छोड़कर आप आज अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएँगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*10 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1246 – नसिरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
1624 – हालैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये ।
1719 – ग्लेन शीएल की लड़ाई: ब्रिटिश बलों ने याकूब और उनके स्पेनिश सहयोगियों को हराया।
1760 – न्यूयार्क में चिकित्सा अभ्यास के लिए पहले प्रभावी कानून को लागू किया गया।
1786 – चीन के सिजुआन प्रांत में भूकंप के कारण दादू नदी पर बना बाँध टूट गया जिसमें एक लाख लोग मारे गए थे।
1811 एक ज्वालामुखी विस्फोट सबरीना द्वीप (अज़ोरेस) में बना।
1829 – ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस हुई थी।
1848 – न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ।
1907 – फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1931 – नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
1934 – सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित किये गये।
1940 – इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1940 – नार्वे ने नाजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने यूनान के 218 लोगों की हत्या की।
1943 – बॉलपॉइंट पेन मूल रूप से कल्पना की गई थी और क्विल और फाउंटेन पेन के क्लीनर और अधिक विश्वसनीय विकल्प के रूप में विकसित किया गया था। (943 को पेटेंट फाइलिंग की सालगिरह को याद किया जाता है।)
1946 – राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
1966 – वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरु।
1967 – इजरायल ने अरब युद्ध पर प्रस्तावित युद्ध विराम को माना।
1971 – अमेरिका ने चीन के 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।
1972 – मुबई के मडगांव बन्दरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ।
1983 – ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
1986 – भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था।
1999 – इंडोनेशियाई स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता द्वारा 23 वर्ष बाद स्वदेश लौटने की घोषणा।
1999 – जेनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
1999 – केरल में कोच्चि शहर के नेदूनबास्सेरी में एक निजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन शुरु हुआ।
2001 – बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमन्त्री नियुक्त हुए।
2001 – नेपाल नरेश हत्याकांड की जांच अवधि चार दिन के लिए बढ़ाई गई।
2002 – संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सम्मेलन रोम में सम्पन्न।
2002 – पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ कर दिया।
2003 – नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया।
2005 – भारत और श्रीलंका में शिक्षा व सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
2008 – 54वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए ‘एकीकृत स्पेस सेल’ की घोषणा की।
2008 – उत्तरी यूनान में उद्योग संघ के अध्यक्ष जॉर्ज मीनोलास का अज्ञात लोगों ने अपहरण किया।
2018 – राष्ट्रीय जांच एजेंसी एन आई ए के पूर्व प्रमुख शरद कुमार को केन्द्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया।
2019 – पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को मनी लॉन्ड्रिंग ( जाली बैंक खाता ) के आरोप में गिरफ्तार किया गया ।
2019 – कजाखस्तान में टोकयेव ने जीता राष्ट्रपति चुनाव ।
2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना को मंज़ूरी दे दी।
2019 – ऑटोमोबाइल प्रमुख महिंद्रा ने दक्षिण अफ्रीका में गोल्ड अवार्ड जीता व युवराज सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा की।
2020 -भारत : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से संबंधित फर्मों के 1,350 करोड़ रुपये मूल्य के 2,300 किलोग्राम से अधिक तराशे हुए हीरे और मोती हांगकांग से वापस लेकर आया।
2020 – भारत का पहला वर्चुअल व्यापार मेला आयोजित किया गया तथा भारतीय रेल ने पहली बार डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन का सफलतापूर्वक संचालन कर नया विश्व मानदंड बनाया।
2020 – पाकिस्तानी वायुसेना ने ”हाई मार्क” युद्धाभ्यास, किया।
2021 – मुंबई में भारी बारिश के चलते पिछले 24 घंटे में मकान ढहने की दो अलग- अलग घटनाओं में करीब 13 लोगों की मौत हुई।
2021 – चीन की विधायिका ने विदेशी प्रतिबंधों के खिलाफ एक नए कानून को मंजूरी दी।
2022 – भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा फिर शुरू हुई।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र इन-स्पेस के मुख्यालय का उद्घाटन किया।
2022 – बोलिविया में एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति जीनिन अनीज़ चावेज़ को दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।
2023 – पाकिस्तान में भारी बारिश से 28 लोगों की मौत व 140 घायल हुए।
2023 – अरब सागर में नौसेना के INS विक्रांत और विक्रमादित्य ने पहली बार साथ युद्धाभ्यास किया।
2024 – एप्पल ने घोषणा की कि वह ओपनएआई के साथ साझेदारी में अपने डिवाइसों और सिरी के अपडेट में जनरेटिव ए.आई. का उपयोग करेगा।
2024 – पीएम मोदी ने कामकाज संभाला, पहली फाइल पर साइन किए व तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक हुई।
2025 – राजस्थान के टोंक में बड़ा हादसा, बनास नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत हुई, नहाने गए थे 11 दोस्त।
*10 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1888 – बलराज भल्ला – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।
1906 – दामोदर मेनन – भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक।
1921 – शिवदीन राम जोशी – अपने समय के जाने-माने कवि।
1921 – राजकुमार फ़िलिप, एडिनबरा के ड्यूक, यूनाइटेड किंगडम की महरानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के पति थे।
1931 – एम. एस. गोपालकृष्णन – भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।
1938 – राहुल बजाज – सन २००१ में भारत सरकार से उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति।
1955 – प्रकाश पादुकोण – सुप्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी।
1955 – वेदप्रकाश शर्मा भारतीय लेखक ।
1958 – अनूप सेठी – साहित्यकार एवं जनसेवक।
1973 – रूपकुमार राठौर – हिन्दी चलचित्र गायक।
1981 – देवेन्द्र झाझरिया – भारत के एथलीट।
1981 – प्रभाकर कालकेय प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता।
1984 – रीटा त्यागराजन दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक जानी-मानी पार्श्व गायिका।
1988 – काव्या शेट्टी प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और मॉडल।
1993 – तेजस्वी प्रकाश प्रसिद्ध भारतीय टीवी अभिनेत्री और रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ की विजेता।
*10 जून को हुए निधन👉*
1957 – भाई वीर सिंह – आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि थे।
1987 – जीवन ( ओंकार नाथ धर ) – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2019 – गिरीश कार्नाड- भारत के जाने माने समकालीन लेखक, अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक और नाटककार थे।
2019 – मोहन रंगाचारी को पेशेवर रूप से क्रेजी मोहन के रूप में जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेता, कॉमेडियन, पटकथा लेखक और नाटककार थे।
2019 – पुदुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री आर वी जानकीरमन का निधन ।
2020 – टेलीविजन अभिनेता जगेश मुकाती का सांस लेने की समस्या के चलते निधन हो गया।
2020 – पूर्ववर्ती योजना आयोग के सदस्य रहे वैद्यनाथन का निधन।
2020 – DMK विधायक अंबाजगन की कोरोना वायरस से मौत हुई।
2021 – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक बुद्धदेब दासगुप्ता का निधन हुआ।
2021 – एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पूर्व बॉक्सर नगंगोम डिंको सिंह (42) का निधन हुआ।
2022 – संस्कार भारती के संस्थापक सदस्य पद्मश्री बाबा योगेंद्र (99) का लखनऊ में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी जीव-विज्ञानी और पर्यावरणविद रोजर सियरल पायने (88) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गणितज्ञ एवं घरेलू आतंकवादी थियोडोर जे. काकज़ेंस्की (81) का निधन हुआ।
2023 – यूनानी संगीत रचयिता यॅनिज़ मार्कोपोलोस (84) का निधन हुआ।
2023 – दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉल कोच क्लाइव विलियम बार्कर (78) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी फ़ुटबॉल मुख्य कोच होमर राइस (97) का निधन हुआ।
2025 – छात्र नेता और NSUI के युवा कार्यकर्ता कार्तिक सिंह जसवाल (या जैसवाल) का निधन हुआ।
*10 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री आर वी जानकीरमन स्मृति दिवस।
🌟 विश्व भूगर्भ जल दिवस (World Groundwater Day)।
🌟 विश्व दृष्टिदान संकल्प दिवस (विश्व नेत्रदान दिवस)।
🌟 NATIONAL BALLPOINT PEN DAY.
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*