हिसार: नाले में मिली महिला की कटी टांग, पुलिस जांच में जुटी

हिसार के गांव आर्यनगर के पास बरसाती नाले में महिला की कटी टांग मिलने से हड़कंप। पुलिस कर रही है मेडिकल वेस्ट या किसी अन्य एंगल से जांच।

हिसार : हिसार जिले के गांव आर्यनगर के पास बुधवार देर शाम बरसाती पानी के नाले में महिला की कटी टांग मिली है। लोगों ने टांग देखकर शोर मचाया फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह भी हो सकता है कि नाले के नजदीक के मैडिकल वेस्ट प्लांट से बारिश दौरान यह टांग बहकर आई हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.