भिवानी: CBLU और क्रीड़ा भारती का योग महोत्सव, 40 जगहों पर लगेंगे शिविर
भिवानी के चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (CBLU) और क्रीड़ा भारती के सहयोग से 15 से 21 जून तक योग महोत्सव का आयोजन। छात्र 40 स्थानों पर देंगे योगाभ्यास की ट्रेनिंग।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय और क्रीड़ा भारती भिवानी के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 21 जून तक योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान एमएससी योग और बीएससी योग के विद्यार्थी भिवानी शहर तथा आसपास के गांवों में 40 स्थानों पर योग शिविर लगाकर आमजन को योग का अभ्यास कराएंगे।