भिवानी: हुडा सेक्टर-13 में बिजली-पानी का संकट, निवासियों ने किया घेराव

भिवानी के हुडा सेक्टर-13 में बिजली कट और पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने पावर हाउस का घेराव किया। बिलों के बहिष्कार की चेतावनी दी।

भिवानी। बिजली कटों और पानी की किल्लत से परेशान हुडा सेक्टर-13 के निवासियों ने रविवार को सेक्टर-13 स्थित पावर हाउस का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। सेक्टरवासियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे बिजली और पानी के बिलों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि बिजली और पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो सेक्टरवासी बिजली और पानी के बिलों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर चिरंजीलाल सांवरिया, राजकुमार, बलबीर कुमार, नरेश बंसल, नरेंद्र शर्मा, पंकज गोयल, कृष्ण सिंह नंबरदार, भूपेंद्र सिंह, एनके ढांडा और नरेश मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.