सोनीपत: पोल्ट्री फार्म पर छापेमारी, करोड़ों की 400 पेटी अवैध शराब बरामद
सोनीपत में सीएम फ्लाइंग और आबकारी विभाग ने छापेमारी कर एक पोल्ट्री फार्म से करोड़ों की अवैध शराब बरामद की। 400 पेटियों में 8 अलग ब्रांड शामिल।
सोनीपत: सीएम फ्लाइंग और आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को सोनीपत के मलिक पोल्ट्री फार्म पर छापेमारी की. शुगर मिल के पास बने इस पोल्ट्री फार्म से टीम ने अवैध शराब की 400 पेटी बरामद की. सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर बिजेंदर सिंह ने बताया कि मार्केट में इस शराब की अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये हैं. सही कीमत कितनी है, ये जांच के बाद पता चल पाएगा. इन 400 पेटियों में आठ अलग-अलग तरह की ब्रांड शामिल है.
सोनीपत से 400 पेटी अवैध शराब बरामद: जिस पोल्ट्री फार्म में ये इंपोर्टेड शराब मिली है. वो किसका है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है. ये शराब यहां कौन लेकर आया और इसे कहां ले-जाना था. इसका भी अभी तक पता नहीं चल पाया है. सीएम फ्लाइंग के इस्पेक्टर बिजेंद्र ने बताया कि अभी तक शराब को लेकर कोई कागज या बिल नहीं मिला है. फिलहाल पुलिस ने इस अवैध शराब को कब्जे में ले लिया है और कार्रवाई जारी है.
गुप्त सूचना पर सीएम फ्लाइंग और आबकारी विभाग की छापेमारी: आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर सोमवीर ने बताया कि हमें गुप्ता सूचना मिली थी कि शुगर मिल के पास मलिक पोल्ट्री फार्म है. जिसमें करोड़ों रुपये अवैध शराब का जखीरा रखा हुआ है. पुलिस की टीम ने सूचना पर टीम का गठन किया और पोल्ट्री फार्म पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की अवैध इंपोर्टेड शराब बरामद हुई है. 400 पेटी में आठ अलग-अलग ब्रांड की शराब शामिल है.