सोनीपत: मजदूरी कर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

सोनीपत के उदेशीपुर गांव के निवासी वजीर की सड़क हादसे में मौत। स्कूटी और बाइक की टक्कर में हुई घटना। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां देर रात घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सोनीपत के गांव उदेशीपुर निवासी 42 वर्षीय वजीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वजीर मजदूरी कर स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था कि पावर हाउस के पास सामने से आ रही एक बाइक के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि वजीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक सवार घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

वहीं हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.