भिवानी: तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत, लेकिन जलभराव ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
भिवानी में करीब 5 एमएम बारिश से तपती गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलभराव ने सड़कों पर जाम लगा दिया। जानें भिवानी के मौसम का ताज़ा अपडेट और हालात।
भिवानी। शहर में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक हुई लगभग 5 एमएम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन बारिश थमने के बाद उमस ने एक बार फिर परेशानी बढ़ा दी। तेज तपिश से राहत तो मिली लेकिन उमस के कारण हालात पहले से अधिक कठिन हो गए।