हरियाणा मौसम अपडेट: अगले 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कल से प्री-मानसून सक्रिय

हरियाणा में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 25 जून से प्री-मानसून सक्रिय होने की संभावना है। जानें अपने जिले का मौसम हाल।

हरियाणा  : हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश में अगले 3 दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम विभाग की तरफ से आज राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली कड़कने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच 25 जून यानि कल से प्री मानसून एक्टिव होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और जींद में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जैसे पश्चिमी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

यहां जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

आज सूबे में तेज हवाएं और अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। कल अंबाला, यमुनानगर और अन्य स्थानों में बारिश तेज आ सकती है। 26 जून को मौसम में आंशिक बादलवाई रहेगी और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बौछारें गिर सकती हैं। 27 और 28 जून को मानसून की दस्तक से पहले मौसम एक बार फिर आमतौर पर शुष्क हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 26 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.