तोशाम: टेई खास खाप की बैठक, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ होगा अभियान
गांव पटौदी में टेई खास खाप की बैठक संपन्न। आधुनिक चुनौतियों, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुधार के लिए नई रणनीति का ऐलान।
तोशाम। गांव पटौदी में आगामी रणनीति तय करने और अभियान चलाकर समाज को जोड़ने के लिए शुक्रवार को टेई खास खाप की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाप को आधुनिक दौर की चुनौतियों के अनुरूप ढालने, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने और युवाओं को सही दिशा देने पर विस्तार से चर्चा की गई।