फिल्म एक्ट्रेस और फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. आए दिन वो अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. अब रविवार को भी उन्होंने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं.
इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा बाथरोब में नज़र आ रही हैं. उन्होंने अपने मेकअप सेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. मलाइका होंठों पर लिपस्टिक लगाती नज़र आ रही हैं. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “Holaaaaaaaa………(मैं और मेरी लिप्पी).”
मलाइका ने जैसे ही अपनी ये ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, फैंस रिएक्शंस देने लगे. कुछ ही मिनट में पोस्ट पर हजारों लाइक्स आ गए और सैकड़ों लोग कमेंट करने लगे. कई फैंस उन्हें अप्सरा बता रहे हैं.
मलाइका अरोड़ा सलमान खान के भाई अरबाज़ खान की एक्सवाइफ हैं. साथ ही वो कई आइटम नंबर में भी जलवा दिखा चुकी हैं. मलाइका की फिटनेस ऐसी है कि लोगों को यकीन ही नहीं होता कि वो 52 साल की हो गई हैं.
मलाइका अरोड़ा को इंस्टाग्राम पर 18.5 मिलियन यानी एक करोड़ 85 साथ से ज्यादा लोग फोलो करते हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने अपनी ये तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो अपने बालों से खेलती नज़र आ रही थीं. इन पोस्ट को दो लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.