पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 30 जून 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 30 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 30 जून 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 30 जून 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 05:29 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – पूर्णरात्रि
*💫करण-* बव – 05:29 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* ब्रह्म – 15:18 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 05:26
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 19:57
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 15:53 से 17:38
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी पूर्णिमा 05:29 तक पश्चात् प्रतिपदा प्रारम्भ , स्नाान दान की ज्येष्ठी पूर्णिमा , पूर्णिमा तिथि वृद्धि , ज्येष्ठ मासीय व्रत – यम – नियमादि समाप्त , दक्षिणात्यों के त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का पारण , आषाढ़ मास कृष्णपक्ष प्रारम्भ , आषाढ़ मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, गुरु श्री हरगोबिंद सिंह जयन्ती (प्राचीनमतानुसार) , श्री दादा भाई नौरोजी स्मृति दिवस , श्री साहिब सिंह वर्मा स्मृति दिवस , हूल क्रांति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस (International Asteroid Day) , अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस  (International Day of Parliamentarism) व विश्व सोशल मीडिया दिवस (World Social Media Day)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 आषाढ़ बदी प्रतिपदा 07:40 तक पश्चात् द्वितीया प्रारम्भ , जुलाई मास प्रारम्भ , श्री वसंतराव नाइक जयंती , राजर्षि श्री पुरुषोत्तमदास टंडन स्मृति दिवस ,भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस  , वन महोत्सव सप्ताह प्रारम्भ , राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s Day , Dr. B.C. Roy) , राष्ट्रीय सी.ए. दिवस (National CA Day) , राष्ट्रीय जीएसटी दिवस (GST , 01 July 2017) व अंतर्राष्ट्रीय चुटकुला दिवस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*देवे  रुष्टे  गुरुस्त्राता*
*गुरौ  रुष्टे  न  कश्चन।*
*गुरुस्त्राता गुरुस्त्राता*
*गुरुस्त्राता  न संशयः।।*
*अर्थात्👉*
_भाग्य रूठ जाए तो गुरु रक्षा करता है, गुरु रूठ जाए तो कोई नहीं होता। गुरु ही रक्षक है, गुरु ही रक्षक है, गुरु ही रक्षक है, इसमें कोई संदेह नहीं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल*
*30 जून 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। बेवजह तनाव रहने से बचे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होने के योग हैं। व्यय बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय बनी रहेगी। सिर में हल्का दर्द व थकान रह सकती है। आराम करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका दिन मिलाजुला रहेगा । जल्दबाजी और कुसंगति से बचें। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज / उधार लेना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। प्रतिष्ठा बनाए रखें। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। बातचीत में संयम रखें। शत्रुता में कमी रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन सामान्य रहेगा । यात्रा लंबी तथा मनोरंजक रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट-रोग व चोरी-विवाद से बचें।जल्दबाजी न करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन बढ़िया रहेगा । ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा। यश बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन आपके साथ है । बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। सृजनशीलता का विकास होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान संबंधी बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन मिलाजुला रहेगा । शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। व्यय होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शत्रुभय रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा  । सुख के साधन जुटेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। सामाजिक काम करने का मन बनेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आय में वृद्धि होगी। व्यापार मे लाभ होगा । जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा । पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश से बचें। जोखिम न उठाएं। धर्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*30 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1294 – स्विट्जरलैंड के बर्ने प्रांत से यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1700 – गेल्डरलैंड में ग्रेगोरियन कैलेंडर शुरू किया।
1737 – रूस-तुर्की युद्ध, 1735-1739: फील्ड मार्शल मुनीच के अनुसार रूसी सेना ने ओककोव के तुर्क गढ़ को बर्खास्त कर दिया और 4,000 तुर्को को कैद कर लिया गया।
1755 – फिलीपींस ने सभी गैर कैथोलिक चीनी रेस्तरां को बंद करवाया।
1758 – सात साल युद्ध के डोमस्टाटल का युद्ध प्रारम्भ हुआ।
1853 – पेरिस के पुनर्जन्म शुरू करने के लिए जॉर्जेस-युगेन हासमैन को सेन (विभाग) की प्राथमिकता के रूप में चुना गया।
1859 – नेवादा में कॉमस्टॉक सिल्वर लॉड की खोज की गयी।
1860 – ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के संग्रहालय में विकास के बारे में ऐतिहासिक बहस आयोजित की गयी।
1870 – अदा केपले लॉ कॉलेज से स्नातक की परीक्षा पास करने वाली पहली महिला बनी।
1876 – सर्बिया ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1882 – अमेरिकी राष्ट्रपति के हत्यारे चार्ल्स जे गुइटेू को वाशिंगटन डीसी में फांसी पर लटकाया गया।
1886 – महिलाओं के लिए रॉयल होलोवे कॉलेज लंदन के पास इंग्लैंड में महारानी विक्टोरिया द्वारा स्थापित किया गया।
1889  –  अंतर-संसदीय संघ की स्थापना हुई ।
1894 – लंदन में टॉवर ब्रिज काे खाेला गया।
1914 – दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिये आंदोलन करने के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पहली बार गिरफ्तार किया गया।
1933 – फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।
1934 – ईसवी को जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ़ हिटलर ने अपनी नेशनल सोशियालिस्ट पार्टी में विरोधियों का सफ़ाया कर दिया।
1938 – बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स (डीसी कॉमिक्स एक्शन सीरीज भाग-1) में नज़र आया।
1947 – भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के विभाजन के लिए बाउंडरी कमीशन के सदस्यों की घोषणा की गई।
1948 – ब्रिटिश सेना की अंतिम टुकड़ी इजरायल छोड़ स्वदेश रवाना हुयी।
1960 – अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का निर्णय लिया।
1962 – रवांडा और बुरूंडी देश स्वतंत्र हुये।
1984 – जॉन टर्नर कनाडा के 17 वें प्रधानमंत्री बने।
1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने अपनी अर्थव्यवस्था का विलय किया।
1994 – फ्रांस के तोलूज़ में ए-330 एयरबस विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोग मारे गये।
1997 – हांगकांग पर से ब्रिटिश हुकूमत खत्म हुई।
1999 – आस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री तथा नेशनल पार्टी के नेता टीम फ़िशर का इस्तीफ़ा।
2000 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अमेरिका में डिजिटल हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।
2002 – ब्राजील ने जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया।
2005 – स्पेन में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी गयी।
2005 – ब्राजील ने कनफ़ेडरेशन फ़ुटबाल कप जीता।
2006 – फ़ुटबाल विश्वकप में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया।
2007 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया।
2008 – रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – भारतीय पत्रकार अनीसुद्दीन अजीज को इंटरनेशनल एसोसियेशन आफ़ बुक कीपर्स (आईएबी) के न्यू बिजनेस आफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
2008 – पाकिस्तान सरकार ने कबाइली ख़ैबर दर्रा क्षेत्र में दहशत फैला रहे तीन आतंकी गुटों पर प्रतिबन्ध लगाया।
2008 – राबर्ट मुगावे ने जिम्बाव्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2012 – मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।
2019 – संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की रानी हया बिंत अल हुसैन के दो बच्चों और 31 मिलियन पाउंड (271 करोड़ रुपये) के साथ लापता हुई।
2019 – आइटीबीपी (ITBP) की डीआइजी अपर्णा कुमार  ने अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर लिया है। माउंट डेनाली (Mount Denali) पर तिरगा फहराने वाली अपर्ण कुमार पहली IPS बनी।
2020 – बांग्लादेश में एलपीजी व्यवसाय के लिए भारत और बांग्लादेश ने पचास-पचास प्रतिशत भागीदारी से संयुक्त उद्यम कंपनी के गठन संबंधी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2020 – चीन – नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति (NPCSC) ने सर्वसम्मति से हांगकांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पारित किया।
2020 – पाकिस्तान की सेना में तैनात मेजर जनरल निगार जौहर इतिहास रचते हुए लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बनी।
2021 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य अनुसंधान क्षेत्र में भारत और नेपाल के बीच व भारत और म्यांमार के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।
2022 – एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2022 – इजरायल की संसद भंग कर दी गई।
2022 – जूनियर फर्डिनेंड मार्कोस ने मनीला में फिलीपिन्‍स के राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली।
2022 – अमेरिका में केतनजी ब्राउन जैक्सन सुप्रीम कोर्ट की पहली अश्वेत महिला जज (अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की 116वीं न्यायाधीश) बनी।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बॉश इंडिया की भारत में उपस्थिति के 100 वर्ष पूरे करने के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित किया।
2023 – केन्या में अनियंत्रित ट्रक से 48 लोगों की मौत व 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
2023 –  डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 87.66 मीटर दूर भाला फेंक इतिहास रचा।
2023 – नई दिल्ली में विश्व खाद्य भारत-2023 पर दूसरी अंतर-मंत्रालयी समिति की बैठक आयोजित की।
2024 – मथुरा में गंगाजल परियोजना से बनी पानी की टंकी धराशाई होने से दो लोगों की मौत व 15 से अधिक घाय हुए। BCCI ने 125 करोड़ दने की घोषणा की T20 वर्ल्ड कप जीतने पर।
2025 – हैदराबाद के पास संगारेड्डी (पशमैलाराम) स्थित सिगाची फार्मा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 44–46 लोगों की मौत (शुरुआती रिपोर्ट में 13- 14) व करीब 33 लोग घायल हुए।

*30 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1903 – मुकुट बिहारी लाल भार्गव – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य थे।
1911 – नागार्जुन – भारतीय साहित्यकार।
1921 – रघुवंश – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक थे।
1928 – कल्याणजी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर।
1934 – सी. एन. आर. राव – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1956 – हरिवंश नारायण सिंह – भारतीय पत्रकार और राजनेता।
1969 – भूपेन्द्र यादव भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सदस्य।
1969 – श्रीलंका के क्रिकेटर सनत जयसूर्या का जन्म हुआ। इन्होंने 110 टेस्ट में 6,973 रन बनाए और 98 विकेट लिए। 445 वनडे में इनके नाम 13,430 रन और 323 विकेट हैं।
1997 – अविका गोर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं।

*30 जून को हुए निधन👉*

1917 – दादा भाई नौरोजी – भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक।
1970 – आशा देवी आर्यनायकम – एक समर्पित महिला थीं जिन्होंने अनभिज्ञता को दूर करने और ज्ञान, प्रेम और विश्वास से भरी दुनिया बनाने की कोशिश की।
1985 – के. एच. आरा – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार थे।
2007 – साहिब सिंह वर्मा
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ।
2020 – गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर सुधीर कुमार मक्कड़ उर्फ लाइटबाज का दिल्ली एम्स में निधन हुआ।
2021 –  राज कौशल एक भारतीय फिल्म निर्देशक/निर्माता, जोकि मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा में सक्रिय थे।
2021 – दुनिया के एकमात्र संस्कृत समाचार पत्र ‘सुधर्मा’ के संपादक केवी संपत कुमार (64) का मैसूर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2021 – यूपी के संतकबीरनगर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी (50) का देर रात निधन हुआ।
2023 – बोस्नियाई पेशेवर फुटबॉलर वाहिदीन मुसेमिक (76) का निधन हुआ।
2025 – रंगीन कांच पर अपनी कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध ब्रिटिश कलाकार ब्रायन क्लार्क (71) का कैंसर से निधन हुआ।
2025 –  ब्रिटिश पुरातत्वविद् और लेखक ब्रायन फागन (88) का निधन हुआ।

*30 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 गुरु श्री हरगोबिंद सिंह जयन्ती (प्राचीनमतानुसार)।
🌟 श्री दादा भाई नौरोजी स्मृति दिवस।
🌟 श्री साहिब सिंह वर्मा स्मृति दिवस।
🌟 हूल क्रांति दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस (International Asteroid Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस  (International Day of Parliamentarism)।
🌟 विश्व सोशल मीडिया दिवस (World Social Media Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.