महेंद्रगढ़: खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, दादा-पोता की मौत

महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी में दर्दनाक हादसा। खेत में जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से दादा और पोते की मौके पर ही मौत। इलाके में छाई शोक की लहर।

महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से एक दर्दनाक हादसा की खबर सामने आई है। यहां सोमवार देर शाम खेतों में जुताई करते हुए दादा -पोता एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। वहीं इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र से है। हादसे में 65 वर्षीय हनुमान और उनके 15 वर्षीय पोते तरुण की जान चली गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हनुमान अपने पोते तरुण खेत की जुताई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने खड्डे में जा गिरा। जिससे दोनों दादा-पोता को गंभीर चोटें लगने की जान चली गई। वहीं हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.