सपा में बड़ी हलचल: विधायक कमाल अख्तर ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

यूपी की सियासत में हलचल: सपा विधायक कमाल अख्तर ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिया। क्या रुचि वीरा से अनबन है वजह? जानें पूरी खबर और अखिलेश यादव का स्टैंड।

उत्तर प्रदेश की सियासत और समाजवादी पार्टी (सपा) में अंदरूनी कलह तेज हो गई है. मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट से सपा के कद्दावर विधायक कमाल अख्तर ने विधानमंडल के मुख्य सचेतक (Chief Whip) पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस अचानक उठाए गए कदम के बाद सपा विधानमंडल दल और प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

राजनीतिक गलियारों में इस इस्तीफे को पिछले दिनों मुरादाबाद की सांसद रुचि वीरा और विधायक कमाल अख्तर के बीच हुई कथित अनबन से जोड़कर देखा जा रहा है.

इस विवाद के बाद लखनऊ में पार्टी आलाकमान ने दोनों नेताओं को तलब कर एक महत्वपूर्ण बैठक भी बुलाई थी. इस बैठक के ठीक बाद आज कमाल अख्तर के इस्तीफे की खबर ने सबको चौंका दिया है.

अध्यक्ष का फैसला सर्वोपरि…बोले कमाल अख्तर

इस्तीफे के बाद विधायक कमाल अख्तर ने स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो भी फैसला लिया है, वह हमें मंजूर है, हम पार्टी के वफादार और सच्चे कार्यकर्ता हैं.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर ही मैंने आज अपने पद से यह इस्तीफा सौंपा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि संगठन के भीतर संतुलन बनाने के लिए आलाकमान ने यह बदलाव किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि सपा मुखिया आने वाले दिनों में मुरादाबाद की इस अंदरूनी सियासत को कैसे संभालते हैं?

पार्टी के लिए काम करता रहूंगा… बोले विधायक

कामल अख्तर ने कहा कि मैंने पार्टी के लिए काम करता हूं. मेरी किसी से कोई लड़ाई नहीं है. हम पार्टी को बढ़ाने के लिए काम करे हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो मुझसे कहा है कि वह फैसला मैंने लिया है और मैं पार्टी के लिए जिस तरीके से कार्य करता हूं. वैसे ही करता रहूंगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.