Oppo Reno 16c भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा
Oppo Reno 16c भारत में लॉन्च। 7000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग, 50MP सेल्फी कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर के साथ। जानें कीमत और ऑफर।
Oppo Reno 16 Series में नए Oppo Reno 16c को लॉन्च कर दिया गया है. खासियतों की बात करें तो ये फोन 7000 एमएएच बैटरी, सोनी कैमरा संसर, 80 वॉट फास्ट चार्जिंग और मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर के साथ उतारा या है. सेल्फी के लिए ये फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है. ये फोन 50 हजार से 56 हजार रुपए तक के प्राइस रेंज में ग्राहकों के लिए उतारा गया है, ये फोन आपको सेल शुरू होने पर ओप्पो की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा.
Oppo Reno 16c Price in India
इस ओप्पो मोबाइल के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपए है, 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 49999 रुपए, 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट के लिए 55999 रुपए खर्च करने होंगे.कंपनी SBI, HDFC बैंक और दूसरे बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी का इंस्टेंट कैशबैक भी देगी. मुकाबले की बात करें तो ये लेटेस्ट ओप्पो स्मार्टफोन मार्केट में पहले से मौजूद MOTOROLA Razr 60 और Google Pixel 10a जैसे मॉडल्स को कांटे की टक्कर देगा.
Oppo Reno 16c Specifications
- ऑपरेटिंग सिस्टम: डुअल वाला ये ओप्पो फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड कलरओएस 16 पर चलता है.
- डिस्प्ले: इस मॉडल में 6.57 इंच एमोलेड स्क्रीन मिलेगी जो 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट के साथ आपको मिलेगी.
- प्रोसेसर: इस डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टा कोर चिपसेट, LPDDR4x रैम और 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज का इस्तेमाल हुआ है.
- कैमरा: रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं, OIS के साथ 50MP प्राइमरी Sony LYT-600 कैमरा सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
- बैटरी: 7000mAh बैटरी फोन में मिलेगी जो 80 वॉट वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है.
- कनेक्टिविटी: इस डिवाइस में ब्लूटूथ वर्जन 5.4, 4जी एलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई, 5जी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस सपोर्ट मिलेगा.