पंचकूला: पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार में मातम

पंचकूला में हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के दौरान महेंद्रगढ़ के एक युवक की मौत। दौड़ते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में घोषित किया मृत।

पंचकूला : पंचकूला में हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया।  दौड़ पूरी करने के प्रयास में एक युवक अचानक ट्रैक पर बेसुध होकर गिर पड़ा।  मौके पर मौजूद अधिकारियों और मेडिकल टीम ने उसे तुरंत सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

मृतक की पहचान 27 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है, जो महेंद्रगढ़ जिले के सैदापुर गांव का रहने वाला था।  बताया जा रहा है कि उसने दौड़ का पहला राउंड पूरा कर लिया था, लेकिन दूसरे राउंड के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह ट्रैक पर ही गिर पड़ा।  घटना के बाद भर्ती स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

PunjabKesari

कपिल अपने पीछे तीन साल की बेटी, गर्भवती पत्नी और परिवार को छोड़ गया है।  हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.