भारत-जापान साझेदारी: पीएम मोदी और जापानी पीएम ताकाइची की ऐतिहासिक बैठक

पीएम मोदी और जापानी पीएम सनाए ताकाइची ने नई दिल्ली में जॉइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया। हरियाणा में मारुति सुजुकी प्लांट का उद्घाटन, AI और डिफेंस पर अहम समझौते।

जापान की प्रधानमंत्री पीएम सनाए ताकाइची भारत दौरे पर हैं. जापानी पीएम सनाए ताकाइची ने गुरुवार को नई दिल्ली में इंडिया-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने हरियाणा के खरखौदा में मारुति सुजुकी की चौथी गाड़ी बनाने वाली फैक्ट्री का उद्घाटन किया. साथ ही पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री तकाइची ने इंडिया-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में एक प्रदर्शनी भी देखी.

जॉइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज, जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और मैंने अपनी साझेदारी को और अधिक गतिशील और गहरा बनाने का निर्णय लिया है. हमने AI, डिफेंस और हेल्थ सेक्टर में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. ये समझौते हमारी साझेदारी को भविष्य के लिए और अधिक तैयार और लगभग असीमित बनाएंगे. इस दौरान पीएम मोदी एक बार फिर जापानी पीएम को “छोटी बहन” बताया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. पिछले साल भारत की GDP ग्रोथ 7.7% थी और ये तेजी से बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि हम हर सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोल रहे हैं. आज, जापानी प्रधानमंत्री और मैंने अपनी साझेदारी को और अधिक गतिशील और गहरा बनाने का फैसला किया है.”

जापान और भारत के संबंध से पूरी दुनिया को फायदा

पीएम मोदी ने आगे कहा, “इंडिया-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में आप लोगों के बीच आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है. भारत-जापान संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं. आज, दुनिया भर में सुजुकी के दो-तिहाई पार्ट्स भारत में बनते हैं और 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किए जाते हैं. कावासाकी, यामाहा और होंडा की मोटरसाइकिलें भी भारत से दुनिया के बाकी हिस्सों में एक्सपोर्ट की जाती हैं.” पीएम मोदी ने कहा कि जब जापान की विशेषज्ञता और निवेश भारत की गति और पैमाने के साथ मिलते हैं, तो पूरी दुनिया को फायदा होता है.

फोरम से जुड़ने वाले नए साझेदारों को दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा कि जापान की कई कंपनियां लंबे समय से भारत से जुड़ी हुई हैं. कुछ तो एक सदी से भी ज्यादा समय से साथ हैं. और इस फोरम से जुड़ने वाले नए साझेदारों को, मैं भारत-जापान की सफलता की कहानी का हिस्सा बनने पर दिल से बधाई देता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 सालों से, हम लगातार सुधार अपनाकर अपने आर्थिक DNA को बदल रहे हैं.

जापान व्यापार सप्ताह का होगा आयोजन

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, मैं एक और घोषणा करना चाहता हूं. मेरा कार्यालय, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), एक विशेष जापान व्यापार सप्ताह का आयोजन करेगा. पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी आपसे सीधे बातचीत करेंगे, परामर्श करेंगे और आपकी चिंताओं को समझेंगे. वे व्यापार करने में सुगमता को और बढ़ाने के लिए आपके साथ खुली और रचनात्मक चर्चा करेंगे.

PM मोदी ने की जापानी प्रधानमंत्री की तारीफ

इससे पहले अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “भारत-जापान सालाना समिट के लिए अपनी पहली यात्रा पर भारत आने पर प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का स्वागत करते हुए उन्हें बहुत खुशी हो रही है. वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री और एक दूरदर्शी व लोकप्रिय नेता हैं. साथ ही, वह जापान के नारा प्रान्त से आती हैं, जो भारत और जापान की साझा बौद्ध विरासत का एक महत्वपूर्ण केंद्र है.”

जापानी प्रधानमंत्री ने PM मोदी को बताया बड़ा भाई

प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी को अपना बड़ा भाई बताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि भारत के साथ जापान का व्यापार काफी लंबे अर्से से है. जो आज और मजबूत हुआ है और आने वाले दिनों में तेज गति से ये साझेदारी मजबूत होगी. इस बीच जापानी पीएम ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे प्यार से अपनी ‘खूबसूरत छोटी बहन’ कहा, जो उनके प्यार को दर्शाता है. इससे पहले, हमने जापान-भारत के रिश्तों को और मजबूत बनाने का वादा किया था, जिस पर फोरम की बैठक में मुहर लगी है.

किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

* व्यापार और निवेश * रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग * सप्लाई चेन रेजिलिएंस * प्रौद्योगिकी और नवाचार * सेमीकंडक्टर एवं उभरती तकनीक * लोगों के बीच संपर्क (People-to-People Exchanges) * हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) क्षेत्र में सहयोग

रक्षा और तकनीक पर जोर

* विदेश सचिव ने कहा कि बैठक में रक्षा सहयोग और उच्च प्रौद्योगिकी साझेदारी को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया.

ऊर्जा क्षेत्र में बड़े फैसले

* भारत और जापान के बीच रणनीतिक ऊर्जा भंडारण (Strategic Stockpiling) पर चर्चा हुई. * जापान भारत में 1,000 बायोगैस संयंत्र स्थापित करने में सहयोग करेगा. * इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.

प्रधानमंत्री मोदी को जापान का निमंत्रण

* जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले वर्ष वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन के लिए जापान आने का निमंत्रण दिया.

विदेश सचिव का अहम बयान

* दोनों नेताओं ने माना कि भारत-जापान संबंध असाधारण विश्वास (Exceptional Trust) और गहरे आपसी भरोसे पर आधारित हैं. * दोनों देशों की स्पेशल स्ट्रैटेजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप हिंद-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक स्तर पर शांति, स्थिरता और समृद्धि को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.