ढिगावामंडी: इफको बाजार में DAP खाद की खेप पहुंची, किसानों ने शुरू किया स्टॉक
ढिगावामंडी के इफको ई-बाजार में DAP खाद के 600 कट्टे पहुंचे। रबी सीजन की तैयारी के लिए किसान अभी से कर रहे भंडारण। कृषि विभाग ने की अनावश्यक खरीद न करने की अपील।
ढिगावामंडी। कस्बे स्थित इफको ई-बाजार केंद्र पर डीएपी खाद की 600 कट्टों की खेप पहुंचने के बाद किसानों को वितरण शुरू कर दिया गया। आगामी रबी सीजन को देखते हुए किसान अभी से डीएपी खरीदकर भंडारण कर रहे हैं ताकि बिजाई के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।