भिवानी: पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के 25 छात्र राष्ट्रीय खेल के लिए चयनित
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास के 25 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए जगह बनाई। जानें किन खेलों में मिली सफलता।
भिवानी। केंद्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम संभाग की खेलकूद प्रतियोगिताओं में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए जगह बनाई। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 78 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिनमें से 40 विद्यार्थियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।