लोहारू: 13 सड़कों के कायाकल्प को मिली मंजूरी, 15.43 करोड़ होंगे खर्च
लोहारू में 15.43 करोड़ की लागत से 13 सड़कों की विशेष मरम्मत और चौड़ीकरण को मंजूरी। 19.29 किमी सड़कों के सुधार से बदलेगी कनेक्टिविटी। पूरी लिस्ट देखें।
लोहारू। हरियाणा सरकार के लोक निर्माण विभाग ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र की 13 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए 15.43 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं के तहत 19.29 किलोमीटर लंबी सड़कों की विशेष मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और आवश्यक स्थानों पर चौड़ीकरण किया जाएगा। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य शीघ्र शुरू कर समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
स्वीकृत परियोजनाओं में गरवां संपर्क मार्ग की 2.50 किलोमीटर लंबाई पर 208.21 लाख रुपये तथा लिलस-ढाणी सिलावाली मार्ग की 3.32 किलोमीटर लंबाई पर 228.74 लाख रुपये की लागत से विशेष मरम्मत होगी। रूपाणा-धूलकोट खेड़ा संपर्क मार्ग की 2.90 किलोमीटर लंबाई पर 409.32 लाख रुपये और गैंडावास संपर्क मार्ग की 1.80 किलोमीटर लंबाई पर 99.34 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा आजमपुर संपर्क मार्ग, ढाणी गंगाबिशन मार्ग, कासनी कलां संपर्क मार्ग, कासनी खुर्द संपर्क मार्ग, रामपुरा बेरी-राजस्थान बॉर्डर मार्ग, बारडू मुगल संपर्क मार्ग, जीएचएस नकीपुर मार्ग, पहाड़ी माता मंदिर मार्ग और बालाजी मंदिर मार्ग का सुदृढ़ीकरण तथा आवश्यक स्थानों पर चौड़ीकरण किया जाएगा। इन सभी 13 परियोजनाओं पर कुल 1543.15 लाख रुपये खर्च होंगे।