केजरीवाल का मोदी पर तंज: ‘नितिन नवीन कौन हैं?’, रेखा गुप्ता ने दिया जवाब

राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच केजरीवाल ने नितिन नवीन की पहचान पर सवाल उठाया। पीएम मोदी के पोस्ट पर केजरीवाल ने कसा तंज, रेखा गुप्ता ने दिया करारा जवाब।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर लगातार बीजेपी पर हमलावर है। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन से पूछा था कि आप कौन हैं। उनके इस बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें नितिन नवीन का जिक्र था। अब अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, आपने नितिन जी के बारे में जानकारी दी, इसके लिए शुक्रिया। प्रधानमंत्री जी, पूरा देश जानना चाहता है की श्री राम मंदिर में हुई चोरी, ज़मीन घोटाले और निर्माण में कमीशन खोरी करने वालों को क्यो बचाया जा रहा है। उन्हें सख्त सजा कब मिलेगी?

रेखा गुप्ता का अरविंद केजरीवाल को करारा जवाब

उधर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल जी, 46 वर्षीय श्री नितिन नवीन जी, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल, भारतीय जनता पार्टी, के सबसे कम आयु में नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्हें बिहार की बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का लगातार चार बार प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में संघर्ष करते हुए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय किया है। वर्तमान में, वह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की संसद के उच्च सदन के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। यह उनका संक्षिप्त परिचय है।

उन्होंने आगे कहा, आप हताश और निराश हैं, इस बात से सभी अवगत हैं। लेकिन लगता है, आपका अहंकार अभी भी सातवें आसमान पर है! वैसे, कभी ममता जी ने भी पूछा था, कौन अमित शाह? समय हर प्रश्न का उत्तर देता है। अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका, आप कौन?

नितिन नवीन के किस बयान पर अरविंद केजरीवाल ने पूछा था सवाल

दरअसल चंदी चोरी के मामले में विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए नितिन नवीन ने कहा था कि आज मैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव और केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिएगा कि लोग आपके सांझे में आ जाएंगे।क्योंकि जब आपके लोग हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं, तो आप लोग मौन रहते हैं। सनातन का अपमान यूपी और देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।हमने विरासत को संजोया है, इसके लिए हमारे पुरखों ने कुर्बानियां तक दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.