HTET Answer Key: हरियाणा बोर्ड ने घटाई आपत्ति फीस, पढ़ें बड़ी अपडेट
हरियाणा बोर्ड ने HTET पीजीटी आंसर की जारी की। आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क 1000 से घटाकर 100 रुपये किया गया। ग्रेस मार्क्स पर बोर्ड ने दिया यह बड़ा बयान।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के पीजीटी लेवल-3 की आंसर की जारी कर दी। देर रात तक टीजीटी (लेवल-2) और पीआरटी (लेवल-1) की आंसर की जारी नहीं की गई थी जिसके चलते अभ्यर्थी दिनभर इंतजार करते रहे। बोर्ड ने यह भी तय किया है कि अब प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक हजार रुपये के बजाय प्रति प्रश्न केवल 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा।