भिवानी: एससी/एसटी एक्ट के लंबित मामलों के निस्तारण के सख्त निर्देश
भिवानी एसडीएम ने एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों और पीड़ितों को समय पर राहत राशि देने के निर्देश दिए। लंबित प्रकरणों के निस्तारण पर हुई समीक्षा बैठक।
भिवानी। एसडीएम महेश कुमार ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में पीड़ितों को नियमानुसार समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में उनकी अध्यक्षता में जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।