भिवानी: खुले बोरवेल होंगे सील, डीसी साहिल गुप्ता ने दिए सख्त निर्देश
मानसून को देखते हुए भिवानी डीसी ने सभी खुले और असुरक्षित बोरवेलों को सील करने के निर्देश दिए हैं। 3 दिन के भीतर अधिकारियों को देनी होगी रिपोर्ट।
भिवानी। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने मानसून के मद्देनजर जिले में खुले, लावारिस, अधूरे और असुरक्षित बोरवेल व ट्यूबवेल को चिह्नित कर उन्हें सुरक्षित तरीके से सील करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों से अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सर्वे कर ऐसे बोरवेलों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने तथा तीन दिन के भीतर अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।