करनाल बाल सुधार गृह विवाद: मानवाधिकार आयोग ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
करनाल के बाल सुधार गृह में बच्चों से मारपीट के मामले पर हरियाणा मानवाधिकार आयोग सख्त। पुलिस और महिला व बाल विकास विभाग से मांगी रिपोर्ट। जानें पूरा मामला।
करनाल: हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने करनाल के मधुबन – स्थित बाल सुधार गृह में बच्चों से मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोपों पर संज्ञान लिया है। आयोग ने पुलिस, महिला व बाल विकास विभाग और सुधार गृह के अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है।
शिकायत के अनुसार, बाल सुधार गृह के कर्मचारियों ने दो – नाबालिग बच्चों के साथ पाइप और बेल्ट से मारपीट की। बच्चों को चोटें आई और उनका इलाज सिविल अस्पताल, कुंजपुरा में कराया गया। मेडिकल जांच में भी चोटों की पुष्टि हुई है। आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
आयोग ने पुलिस से एफआईआर की स्थिति, जांच की प्रगति और बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्रा ने कहा कि ऐसे बच्चे राज्य की जिम्मेदारी होते हैं। आयोग ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी, पद और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी गई है।