HTET 2025: ड्राफ्ट उत्तरकुंजी जारी, 9 जुलाई तक ऐसे दर्ज करें आपत्ति

हरियाणा बोर्ड ने HTET 2025 की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी जारी की। यदि किसी प्रश्न पर आपत्ति है, तो 9 जुलाई शाम 5 बजे तक प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन दर्ज करें।

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 9 जुलाई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। उत्तरकुंजी में दिए गए कुछ उत्तरों को लेकर अभ्यर्थियों में संशय बना हुआ है क्योंकि परीक्षा के दौरान भी प्रश्नों के विकल्पों को लेकर अभ्यर्थी आपत्तियां जता चुके हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त आपत्तियों पर गठित विशेषज्ञ समिति विचार करने के बाद ही अंतिम निर्णय लेगी।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि 4 और 5 जुलाई को हुई एचटेट-2025 के लेवल-1 (पीआरटी), लेवल-2 (टीजीटी) और लेवल-3 (पीजीटी) घो से संबंधित सभी विषयों की ड्राफ्ट आ उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट स www.bseh.org.in सार्वजनिक कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो वह 9 जुलाई शाम पांच बजे तक निर्धारित शुल्क 100 रुपये प्रति प्रश्न जमा करके बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। यदि आपत्ति सही पाई जाती है तो शुल्क अभ्यर्थी के बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.