पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 12 जुलाई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 12 जुलाई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 12 जुलाई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 12 जुलाई 2026*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 22:32 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 08:30 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* गर – 12:21 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* वृद्धि – 20:05 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 05:31
*🌄सूर्यास्त-* 19:21
*🌙चन्द्रोदय-* 27:49
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 19:07 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 17:37 से 19:21
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 आषाढ़ बदी त्रयोदशी 22:32 तक पश्चात् चतुर्दशी प्रारम्भ , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , प्रदोष व्रत , मासिक शिवरात्रि व्रत , विघ्नकारक भद्रा 22:31 से , गुरु वार्धक्य प्रारम्भ 19:27 से , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) ,  दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , संत श्री नामदेव महाराज पुण्य तिथि (आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी) , मेला श्री त्रिमौणी (सिरमौर) , श्री सत्येन्द्र नारायण सिन्हा जयन्ती , श्री राजेन्द्र कुमार स्मृति दिवस , श्री दारासिंह स्मृति दिवस , श्री घनश्याम ओझा स्मृति दिवस , श्री प्राण स्मृति दिवस , श्री पीकेवी पुण्य दिवस (कन्फर्म नहीं) , श्री घनश्याम छोटेलाल ओझा स्मृति दिवस , वीर शिवा काशिद पुण्य दिवस (12-13 जुलाई , महाराष्ट्र) , विश्व पेपर बैग दिवस , पानशेत प्रलय दिवस , विश्व मलाला दिवस (मलाला युसफज़ाई का जन्मदिन) व केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) की वर्षगांठ (172वीं)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 आषाढ़ बदी चतुर्दशी 18:52 तक पश्चात् अमावस्या प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 08:41 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 05:42 तक , शहीद दिवस / “Martyrs’ Day” (काश्मीर)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*माता  गरीयसी  यच्च*
*तेनैतां  मन्यते  जनः ।*
*ज्येष्ठो भ्राता पितृसमो*
*मृते पितरि भारत ॥१६॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०५
*अर्थात् 👉*
_हे भरतनन्दन ! माता का गौरव सब से बढ़कर है, इसलिये लोग उसका विशेष आदर करते हैं। हे भारत ! पिता की मृत्यु हो जाने पर बड़े भाई को ही पिता के समान समझना चाहिये॥ १६ ॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*12 जुलाई 2026 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं व कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज कई अवसर मिल सकते हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु  परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा । आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा । व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है बाकी दिन मिलाजुला रहेगा। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा व आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे  किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन होगा । आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आज आप प्रेम संबंधों में लिप्तमढ जातक अपने साथी के साथ  भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन आपके अनुरूप वह परिस्थितियों के अनुरूप दोनों तरह से होगा। व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। प्रतिकूल समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*12 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1096 – पीटर द हर्मिट के नेतृत्व में क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।
1290 – इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1346 – लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
1543 – इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।
1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संघि पर हस्ताक्षर हुए।
1674 – शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।
1690 – विलियम ऑफ ऑरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
1704 – स्टानिस्लाव लेस्जसिन्स्की पोलैंड का राजा बनाया गया।
1730 – लोरेन्जो कॉर्सिनी को पोप क्लेमेंस बारहवीं के रूप में चुना गया।
1774 – कार्लिस्ले, पेनसिल्वेनिया के नागरिक, आजादी के प्रतीकात्मक घोषणापत्र को पास किया।
1799 – रणजीत सिंह ने भांगी मिस्ल से लाहौर का कब्जा किया, सिख साम्राज्य की स्थापना और पंजाब के महाराजा बनने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था।
1801 – अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
1812 – अमेरिका ने कनाडा पर विंडसर, ओन्टेरियो में आक्रमण किया।
1823 – भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।
1862 – अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
1874 – ओन्टारियो कृषि कॉलेज की स्थापना की गयी।
1912 – ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
1918 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
1935 – बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।
1939 – त्रिनिदाद और टोबैगो रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई।
1949 – महात्मा गाँधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त हटाया गया।
1957 – अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने बताया कि धुम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।
1960 – भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1966 – इंदिरा गांधी ने मॉस्को का दौरा किया।
1967 – यूनानी सैन्य शासन ने अपनी नागरिकता के 480 यूनानी टुकड़े किए।
1970 – अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
1975 – साओ तोमे और प्रिंसेपी ने पुर्तगाल में स्वतंत्रता की घोषणा की
1982 – चेकर मोटर्स निगम ऑटोमोबाइल ने अपना उत्पादन बंद किया।
1989 – दक्षिण कोरिया के सियोल में लोटे वर्ल्ड एडवेंचर खोला गया।
1990 – रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की।
1993 – जापान में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें लगभग 160 लोगों की मौत हो गई थी।
1994 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।
1998 – 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया । लगभग 1.7 अरब लोगों ने देखा।
2001 – भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा प्रारम्भ।
2003 – उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
2005 – मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफ़र्ड ने सन्न्यास लिया।
2006 – इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।
2012 – सीरियाई सेना द्वारा 200 लोग ट्रेम्से में मारे गए।
2019 – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर अंशुला कांत को वर्ल्ड बैंक का मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर बनाया गया।
2019 – यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम का द्वितीय वार्षिक लीडरशिप शिखर सम्मेलन वाशिंगटन में आयोजित किया गया।
2020 – रेलवे ने पहली बार आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले से सूखी मिर्ची विशेष पार्सल ट्रेन से पड़ोसी देश बांग्लादेश तक पहुंचाई।
2021 – एपीडा ने नेफेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2021 – इंग्लैंड पर पेनॉल्‍टी शूटआउट से जीत के बाद इटली यूरो कप फुटबॉल चैंपियन बना।
2021 – इराक के नासिरिया शहर के अल-हुसैन टीचिंग हॉस्पिटल के कोविड-19 वार्ड में आग लगने से लगभग 92 लोगों की मौत हुई।
2022 – प्रधानमंत्री ने देवघर में 16,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
2022 – खान मंत्रालय ने खान और खनिजों पर छठे राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की।
2023 – नाटो शिखर सम्मेलन लिथुआनिया के विलनियस में समाप्त हुआ, जिसमें तुर्की ने स्वीडन और यूक्रेन की सदस्यता पर सहमति जताई।
2023 – उत्तर कोरिया ने जापान के नज़दीकी जलक्षेत्र में ह्वासोंग-18 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी।
2023 – केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री तथा ईएफटीए के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बीच लंदन में सफल बैठक सम्पन्न हुई।
2023 – दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादी हमले  में 9 सैनिक सहित 15 की मौत व 5 घायल हुए।
2023 – अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान के लिए 3 अरब डॉलर के बेलआउट कार्यक्रम को मंजूरी दी।
2024 – नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई दो बसें नदी में बहीं, 7 भारतीयों समेत 60 से अधिक यात्री लापता हुए।
2024 – नेपाल की संसद प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हासिल करने में नाकाम रहने के बाद प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की सरकार सत्ता से बाहर हो गई।
2024 – नाइजीरिया में स्कूल की छत गिरने से 22 छात्रों की मौत व 100 से अधिक घायल हुए।
2025 – इसरो (ISRO) ने गगनयान के सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम (SMPS) के दो सफल हॉट टेस्ट पूरे किए।
2025 – तीसरा इंडिया-आसियान यूथ कॉन्फ्रेंस 2025 आयोजित किया गया।
2025 – IICA नॉर्थ-ईस्ट कॉन्क्लेव 2025 दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ।

*12 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1895 – दुर्गा प्रसाद खत्री – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक।
1909 – बिमल राय – हिन्दी फ़िल्मों के एक महान् फ़िल्म निर्देशक।
1916 – ल्यूडमिला मिखाइलोव्ना पावलिचेंको, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लाल सेना में एक सोवियत स्नाइपर थीं।
1917 – सत्येन्द्र नारायण सिन्हा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1954 – सुलक्षणा पंडित एक हिन्दी फिल्म अभिनेत्री।
1965 – क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का मंगलोर में जन्म हुआ।
1974 – प्रवीन डबास – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1982- अचंत शरत कमल – भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी।
1986 – एवलिन लक्ष्मी शर्मा एक भारतीय-जर्मन फिल्म अभिनेत्री।
1997 – नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का जन्म पाकिस्तान में हुआ।

*12 जुलाई को हुए निधन👉*

1489 – लोदी वंश के संस्थापक बहलुल खान लोदी का दिल्ली में निधन हुआ।
1982 – विश्वनाथ प्रसाद मिश्र – प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति।
1999 – राजेंद्र कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता।
2002 – घनश्याम ओझा  गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
2005 – पडायत केशवपिल्लई वासुदेवन नायर, जो कि पीकेवी के नाम से लोकप्रिय थे , केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता थे (कन्फर्म नहीं)।
2012- दारा सिंह, विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
2012 – घनश्याम छोटेलाल ओझा – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
2013 – प्राण – हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता।
2013 – गौतम पॉल भट्टाचार्जी मंच, फिल्म और टेलीविजन की भारतीय जातीयता के ब्रिटिश अभिनेता थे।
2013 – ओतावियो क्वात्रोकी एक इतालवी व्यवासायी थे।
2013 – अमर गोपाल बोस- बोस कार्पोरशन के संस्थापक और पीठाध्यक्ष रहे।
2014 – हुल्लड़ मुरादाबादी एक हिंदी हास्य कवि थे।
2019 – पूर्व बिलियर्ड्स और स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव सी. कपूर का निधन।
2019 – गोवा के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, डॉ.विल्फ्रेड मेसक्विता का मुंबई में एक बीमारी के बाद निधन हो गया।
2020 – डच के महान फुटबॉलर विम सूर्बिएर (Wim Suurbier) का निधन।
2020 – पद्म श्री सम्मानित प्रख्यात स्तंभकार नगीनदास सांघवी का गुजरात के सूरत में निधन हो गया।
2021 – इंडियन ऑर्थोडॉक्‍स चर्च के सर्वोच्च धार्मिक गुरू मोरन मार बेसिलियोस मार्थोमा पॉलस द्वितीय (74 वर्ष) का निधन हुआ।
2022 – सीरिया में इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह का सरगना माहेर अल-अगल अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया।
2022 – प्रख्यात समाजसेवी एवं पद्मश्री अवधेश कौशल (87) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पियानोवादक आंद्रे वाट्स (77) का निधन हुआ।
2023 – नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की पत्नी सीता दहल (69) का निधन हुआ।
2024 – पाकिस्तानी – न्यूजीलैंडर क्रिकेटर , क्रिकेट कोच और अंपायर खालिद ” बिली ” इबादुल्ला (88) का निधन हुआ।
2024 – जर्मन-अमेरिकी सेक्स थेरेपिस्ट और मीडिया हस्ती रूथ वेस्टहाइमर (96) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी रिपोर्टर और लेखक इवान राइट ने 59 वर्ष की आयु में आत्महत्या कर ली।
2025 – पद्मश्री व साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित नेपाली साहित्य के एक बेहद प्रतिष्ठित लेखक, कहानीकार और कवि गदुल सिंह लामा (सानु लामा , 86) का निधन हुआ।
2025 – शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित व ‘भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी’ (INSA) के उपाध्यक्ष रहे भारत के एक शीर्ष सैद्धांतिक भौतिक वैज्ञानिक प्रो. राममूर्ति राजारामन (86) का निधन हुआ।

*12 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 संत श्री नामदेव महाराज पुण्य तिथि (आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी)।
🌟 मेला श्री त्रिमौणी (सिरमौर)।
🌟 श्री सत्येन्द्र नारायण सिन्हा जयन्ती।
🌟 श्री राजेन्द्र कुमार स्मृति दिवस।
🌟 श्री दारासिंह स्मृति दिवस।
🌟 श्री घनश्याम ओझा स्मृति दिवस।
🌟 श्री प्राण स्मृति दिवस।
🌟 श्री पीकेवी पुण्य दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🌟 श्री घनश्याम छोटेलाल ओझा स्मृति दिवस।
🌟 वीर शिवा काशिद पुण्य दिवस (12-13 जुलाई , महाराष्ट्र)।
🌟 विश्व पेपर बैग दिवस।
🌟 पानशेत प्रलय दिवस।
🌟 विश्व मलाला दिवस (मलाला युसफज़ाई का जन्मदिन)।
🌟 केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) की वर्षगांठ (172वींं)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.