डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का 96 वर्ष की आयु में निधन

प्रसिद्ध समाजसेवी और डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता श्री नंद किशोर गोयनका का 96 वर्ष की आयु में निधन। अंतिम संस्कार बुधवार को अग्रोहा, हिसार में होगा।

हरियाणा : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिससे पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। यहां पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्र के पिता नंद किशोर गोयनका का मुंबई में निधन हो गया है। उन्होंने 96 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

बता दें कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह गोयनका उद्यान, अग्रोहा (हिसार) में होगा। उनका शव मुंबई के ए रोड, वसंत सागर, मरीन ड्राइव में अंतिम दर्शन के लिए रखा है।

सीएम सैनी ने भी इस पर दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा कि पूर्व राज्यसभा सांसद एवं Essel ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिताजी, समाजसेवी श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार एवं शुभचिंतकों को यह दुःख सहन

बता दें कि नंद किशोर गोयनका लंबे समय से परिवार के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.