गुरुग्राम: स्कूलों और लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

गुरुग्राम के प्रमुख स्कूलों और लघु सचिवालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। खालिस्तानी धमकियों के बाद पुलिस अलर्ट, साइबर सेल जांच में जुटी।

गुड़गांव : गुड़गांव में खालिस्तानी धमकियां मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक बार फिर गुड़गांव के स्कूलों सहित लघु सचिवालय को कम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुबह करीब सवा 9 बजे ईमेल आने के बाद जिला प्रशासन सहित पुलिस हरकत में आ गई और सर्च अभियान चलाया गया। ईमेल में हरियाणा को खालिस्तान बनाने की बात कही गई है।

पुलिस के मुताबिक, आज सुबह ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल, सालवान पब्लिक स्कूल, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, एयरफोर्स स्कूल सहित लघु सचिवालय  को ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई कि आज दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई। इसके साथ ही लघु सचिवालय में दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई। ईमेल के कहा गया है कि पंजाबी गायब दिलजीत दोसांझ उनके साथ है और वह हरियाणा को खालिस्तान बनाकर रहेंगे। इसके साथ ईमेल में सोनीपत रेलवे स्टेशन पर आईईडी धमाके करने की भी धमकी दी गई है।

ईमेल में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों और खालसा के दुश्मन है। ईमेल में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एसवाईएल का मुद्दा सुलझाने की बात कही गई है। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की बात कही गई है। जैसे ही यह ईमेल पुलिस प्रशासन को मिली तो प्रशासन हरकत में आ गया और डाॅग स्क्वायर को मौके पर भेजकर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस की मानें तो मामले में साइबर अपराध की टीमों को भी जांच पर लगाया गया है जो यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि आखिर ईमेल कहां से भेजी गई हैं। फिलहाल जांच के दौरान स्कूलों व लघु सचिवालय में कुछ नहीं मिलने पर जिला प्रशासन व पुलिस ने राहत की सांस ली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.