भिवानी: पैरोल पर आए कैदी की पीट-पीटकर हत्या, रंजिश में वारदात; 4 गिरफ्तार
भिवानी में दोहरे हत्याकांड के सजायाफ्ता कैदी बलजीत की रंजिश में हत्या। 14-15 हमलावरों ने किया जानलेवा हमला। पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
भिवानी। कस्बे में करीब सवा छह साल पहले दोहरे हत्याकांड में सजायाफ्ता कैदी बलजीत की रविवार देर रात 14-15 लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके साथी के हाथ-पैर तोड़ दिए। बलजीत जेल से पैरोल पर आया हुआ था और नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन अपनी भाभी का हालचाल लेने के बाद घर लौट रहा था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।