कैथल: 3 करोड़ का डोडा पोस्त बरामद, 6 तस्कर गिरफ्तार; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कैथल में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (SDU) ने 19.5 क्विंटल डोडा पोस्त पकड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़। 6 नशा तस्कर हिरासत में, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस।

कैथल: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैथल में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसडीयू (स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट) की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 19.5 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

3 करोड़ रुपये का डोटा पोस्त बरामद: डीएसपी रोहताश ने बताया कि “एसडीयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कलायत क्षेत्र में यह कार्रवाई की. पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद कर मामले में छह आरोपियों को हिरासत में लिया है. आरोपियों से पूछताछ जारी है. पूछताछ के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि ये नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस जगह पर सप्लाई किया जाना था.”

6 नशा तस्कर पुलिस हिरासत में: डीएसपी रोहताश के मुताबिक “इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. मामले में आगे की जांच जारी है और पूछताछ के बाद अन्य खुलासे होने की संभावना है. जल्द ही आरोपियों को अदालत में पेश करेगी. एसडीयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कलायत क्षेत्र में यह कार्रवाई की है और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब इनके नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.