भिवानी: पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज का 17 जुलाई को होगा शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से भिवानी स्थित पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का करेंगे शुभारंभ। एसडीएम ने तैयारियों का लिया जायजा।
भिवानी। एसडीएम महेश कुमार ने बुधवार को मिल्क प्लांट के पास स्थित पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल परिसर में 17 जुलाई को होने वाले शुभारंभ समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।