यमुनानगर: साडोरा में कलयुगी पिता ने डेढ़ साल की बच्ची से किया रेप

यमुनानगर के साडोरा में एक पिता ने नशे की हालत में अपनी ही डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

यमुनानगर  : यमुनानगर के कस्बा साडोरा में देर रात पिता द्वारा अपनी ही डेढ़ साल की बच्ची के साथ रेप किए जाने की घटना सामने आई है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार पता चला है कि आरोपी ने नशे में धुत होकर अपनी ही बच्ची को हवस का शिकार बना डाला ।इस वारदात का वहां पर कुछ बच्चों को पता चला तो उन्होंने बच्ची की मां को इस वारदात के बारे में बताया और महिला के वहां आ जाने पर इस मामले का खुलासा हुआ ।

बच्ची की मां ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है ।आरोपी के पास तीन बच्चे हैं जिनमें से यह लड़की दूसरे नंबर पर आती है। महिला थाना द्वारा इस मामले में पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया और आरोपी पिता को भी पुलिस यमुनानगर के सिविल अस्पताल में लेकर आई जहां पर उसका भी मेडिकल कराया गया है ।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आज कोर्ट में पेश किया जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.