हिसार की बेटी लक्षिका मित्तल ने नीट में मारी बाजी, हासिल किया 181वां रैंक
हिसार की लक्षिका मित्तल ने नीट यूजी में ऑल इंडिया 181वां रैंक हासिल किया। 720 में से 685 अंक प्राप्त कर डॉक्टर बनने का सपना साकार किया। पढ़ें सफलता की कहानी।
हिसार: लाहौरिया चौक निवासी लक्षिका मित्तल ने देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 181वां रैंक प्राप्त किया है. लक्षिका ने 720 अंकों में से 685 अंक हासिल कर अपनी मेहनत, लग्न और प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया. लक्षिका की इस कामयाबी पर दादा कृष्ण लाल मित्तल व दादी विद्या देवी सहित पूरे परिवार के सदस्यों का खुशी का ठिकाना नहीं है.
हिसार की लक्षिता मित्तल ने NEET में हासिल किया 181वां रैंक: उल्लेखनीय है कि नीट यूजी देश भर में होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसमें लाखों विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं. ऐसे में प्रतिस्पर्धा के चलते ऑल इंडिया में 181 रैंक हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.
लक्षिता के पिता चलाते हैं किताबों की दुकान: लक्षिता के पिता की किताबों की दुकान है. बेटी की इस उपलब्धि पर लक्षिता के पिता प्रवीन कुमार मित्तल गदगद नजर आए. लक्षिता की माता सुमन मित्तल ने बेटी का मुंह मीठा करवाकर खुशी जाहिर की. लक्षिका मित्तल ने इस सफलता ने क्षेत्र के माता-पिता को दिया है.
‘डॉक्टर बनने का सपना पूरा करूंगी’: लक्षिता ने कहा कि “कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. अब मैं एमबीबीएस में दाखिला लेकर डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा करूंगी.” परिवार के सदस्यों के अलावा क्षेत्र वासी भी लक्षिका को उसकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं.