भिवानी कॉलेज एडमिशन: 22 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
भिवानी के कॉलेजों में स्नातक (UG) प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन पूरा। जानें पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट, फीस जमा करने की तिथियां और पूरा शेड्यूल।
भिवानी। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। अब उच्चतर शिक्षा विभाग के नए कार्यक्रम के अनुसार 20 जुलाई को पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी होने के साथ प्रवेश प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होगा। इसके बाद 21 जुलाई को पहली अस्थायी मेधा सूची और 22 जुलाई को पहली अंतिम मेधा सूची जारी की जाएगी।
मेधा सूची और प्रत्यक्ष काउंसिलिंग के बाद जिन कक्षाओं में सीटें रिक्त रहेंगी उन्हें भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग पांच अगस्त से दोबारा प्रवेश पोर्टल खोलेगा। इस दौरान नए पंजीकरण के साथ पहले से आवेदन कर चुके विद्यार्थी भी अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। छह से 12 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश दिए जाएंगे। इसके बाद 13 से 19 अगस्त तक प्रतिदिन बढ़ने वाले विलंब शुल्क के साथ प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।