भिवानी: वैश्य महाविद्यालय में जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता संपन्न, विजेता सम्मानित
भिवानी के वैश्य महाविद्यालय में द्वितीय जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन। 120 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, विभिन्न आयु वर्ग के विजेताओं के नाम घोषित।
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय के योग क्लब एवं योग क्रिया समिति के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में द्वितीय जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।