दिल्ली: सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, भारी बैरिकेडिंग लागू

दिल्ली में प्रदर्शनों के चलते DMRC ने राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय समेत 16 महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद किए। जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी।

दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शनों और सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिशों के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने लुटियंस और मध्य दिल्ली के 16 बेहद महत्वपूर्ण और व्यस्त मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है. DMRC ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा कर यात्रियों को समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है.

सुरक्षा के चलते बंद किए गए 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों की सूची:

  • लोक कल्याण मार्ग (Lok Kalyan Marg)
  • राजीव चौक (Rajiv Chowk)
  • पटेल चौक (Patel Chowk)
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग (Ramakrishna Ashram Marg)
  • बाराखम्बा रोड (Barakhamba Road)
  • सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)
  • सेवा तीर्थ (Seva Teerth)
  • जनपथ (Janpath)
  • मंडी हाउस (Mandi House)
  • केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)
  • आईटीओ (ITO)
  • दिल्ली गेट (Delhi Gate)
  • इंद्रप्रस्थ (Indraprastha)
  • खान मार्केट (Khan Market)
  • जोर बाग (Jor Bagh)
  • शिवाजी स्टेडियम (Shivaji Stadium)

प्रवेश और निकास पूरी तरह बंद, इन 3 स्टेशनों पर मिलेगी इंटरचेंज सुविधा

यात्रियों को एक लाइन से दूसरी लाइन पर जाने में असुविधा न हो, इसके लिए राजीव चौक (Rajiv Chowk), मंडी हाउस (Mandi House) और केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat) स्टेशनों पर इंटरचेंज (Interchange) की सुविधा बहाल रखी गई है. इन स्टेशनों पर ट्रेनें बदल कर यात्रा जारी रखी जा सकती है, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी.

यात्रियों के लिए परेशानी का सबब, अलर्ट जारी

कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, आईटीओ और केंद्रीय सचिवालय जैसे प्रमुख व्यावसायिक, प्रशासनिक व अदालती क्षेत्रों के स्टेशन बंद होने से दैनिक यात्रियों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और आम नागरिकों की आवाजाही पर बड़ा असर पड़ा है. प्रशासन और DMRC ने स्थिति सामान्य होने तक यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का चयन करने और यात्रा शुरू करने से पहले मेट्रो के आधिकारिक अपडेट्स देखने का सुझाव दिया है.

5-लेयर बैरिकेडिंग और 360° फेस रिकॉग्निशन कैमरों से निगरानी

जंतर मंतर पर रोजाना हजारों की भीड़ कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देने आ रही है. बड़े-बड़े राजनेता भी जंतर मंतर पहुंच रहे हैं. तमाम अज्ञात लोग यहां आ रहे हैं तो सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस चिंतित है और इसीलिए अब जंतर मंतर के रास्ते अंदर जाने के लिए डोर फ्रेम्ड मेटल डिटेक्टर यानी डीएफएमडी को भी लगाया गया है. अब धरना स्थल पर जाने के लिए हर किसी को इसी डीएफएमडी से गुजरना पड़ेगा. इसके बाद मेटल डिटेक्टर से एक बार फिर चेकिंग की जाएगी.

जंतर मंतर जाने वाली हर सड़क पर पांच लेयर की बैरिकेडिंग की गई है. इसके अलावा मोबाइल कमांड एंड कंट्रोल व्हीकल की तैनाती भी की गई है, जिसके ऊपर 360 डिग्री और फेस रिकॉग्निशन कैमरे लगे हैं. कोई भी संदिग्ध आता है या हंगामा करता है तो उसके फुटेज कैप्चर हो जाएंगे. फिलहाल, जंतर मंतर के आसपास सुरक्षा के कल इंतजाम दिल्ली पुलिस कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.