हरियाणा: खाद्य विभाग की सख्त गाइडलाइंस, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने "सुरक्षित भोजन, स्वस्थ भारत" अभियान के तहत जारी की नई गाइडलाइंस। नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई।

हरियाणा : हरियाणा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने “सुरक्षित भोजन, स्वस्थ भारत” अभियान के तहत राज्य भर में खाने-पीने की चीज़ें बेचने वालों के लिए खाद्य सुरक्षा और साफ़-सफ़ाई से जुड़ी ज़रूरी गाइडलाइंस जारी की हैं। विभाग ने साफ़ किया है कि ‘खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006’ के नियमों का उल्लंघन करने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि इन गाइडलाइंस का मकसद लोगों को दूषित भोजन से होने वाली बीमारियों से बचाना और भोजन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और साफ़-सुथरा भोजन उपलब्ध कराना हर विक्रेता की ज़िम्मेदारी है और इससे ग्राहकों का भरोसा भी बढ़ता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.